फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vyjayanthi Movies: 'कल्कि 2898 एडी' से पहले वैजयंती मूवीज ने दिया इन फिल्मों का खजाना, कहानी के दम पर जीता दिल

Thu, 27 Jun 2024 06:01 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 27 Jun 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD production house Vyjayanthi Movies Most popular films in last 50 years Indra sita ramam Mahanati
वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित फिल्में - फोटो : एक्स

नाग अश्वनी द्वारा निर्देशित और प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'कल्कि 2898 एडी' आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म वैजयंती मूवीज के बैनर तले बन रही है। इस प्रोडक्शन हाउस की स्थापना 1974 में सी. अश्विनी दत्त ने की थी। यह तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माण घरानों में से एक है। वैजयंती मूवीज खास तौर पर अपने बड़े बजट के निर्माणों के लिए जानी जाती है, जिसमें शीर्ष फिल्म सितारे और भव्य उत्पादन होते हैं। इस बैनर के तले कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण हो चुका है। इसकी सहायक कंपनियां स्वप्ना सिनेमा और थ्री एंजेल्स स्टूडियो अश्विनी दत्त की बेटियों स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त द्वारा संचालित की जाती हैं। 'कल्कि 2898 एडी' से पहले वैजयंती मूवीज दर्शकों के लिए कई बेहरीन फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

Kalki 2898 AD production house Vyjayanthi Movies Most popular films in last 50 years Indra sita ramam Mahanati
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

कल्कि 2898 एडी
हम वैजयंती मूवीज की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं तो सबसे पहले 'कल्कि 2898 एडी' से ही शुरू करते हैं। नाग अश्विन द्वारा लिखी और निर्देशित इस फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के साथ में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Kalki 2898 AD production house Vyjayanthi Movies Most popular films in last 50 years Indra sita ramam Mahanati
महर्षि - फोटो : एक्स

महर्षि
वैजयंती मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म 'महर्षि' साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसे वामशी पेडिपल्ली ने निर्देशित किया था। फिल्म की कहानी हरी, अहिशोर सोलोमन और वामशी पेडिपल्ली ने मिलकर लिखी थी। फिल्म में महेश बाबू, अल्लारी नरेश, पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी एक अमीर व्यापारी के बारे में है, जो अपने पूर्व-सहपाठी के साथ दोबारा दोस्ती करने के लिए भारत लौटता है। हालांकि, अपने दोस्त की दुर्दशा जानने के बाद वह उसकी मदद करने की कोशिश करता है और ग्रामीणों का रक्षक बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD production house Vyjayanthi Movies Most popular films in last 50 years Indra sita ramam Mahanati
सीता रामम - फोटो : इंस्टाग्राम

सीता रामम
वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'सीता रामम' सुपरहिट साबित हुई थी। साल 2022 में रिलीज हुई मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' एक क्लासिक लव स्टोरी है, 80 और 60 के दशक में हुए  एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। 'सीता रामम' को वैजयंती मूवीज और स्वप्न सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है। स्टार कास्ट की बात करें तो 'सीता रामम' में सलमान दुलकर, मृणाल ठाकुर के अलावा रश्मिका मंदाना, सुमंत, गौतम वासुदेव मेनन, भूमिका चावला और धारुन भास्कर आदि अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD production house Vyjayanthi Movies Most popular films in last 50 years Indra sita ramam Mahanati
महानति - फोटो : एक्स

महानति
साल 2018 में रिलीज हुई 'महानति' साउथ की पहली महिला सुपरस्टार सावित्री की जिंदगी पर आधारित थी। वैजयंती मूवीज के प्रोडक्शन बैनर तले इस फिल्म का निर्माण प्रियंका दत्त, स्वप्ना दत्त, सी अश्विनी दत्त ने किया था। वहीं, इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया था। फिल्म की कहानी एक ऊर्जावान और खुशमिजाज बच्ची सावित्री के बारे में है, जो बड़ी होकर अभिनेत्री बनती है। वह कई चुनौतियों का सामना करती है और सभी बाधाओं को पार कर के दक्षिण भारत की पहली महिला सुपरस्टार बन जाती है। फिल्म में कीर्ति सुरेश, विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य समेत कई मुख्य कलाकार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed