सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: रूस में फिर से रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी? जानिए किस खास दिन फिर से देख सकेंगे प्रभास की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 21 Oct 2024 08:46 AM IST
सार

प्रभास की ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। कल्कि 2898 एडी के लेखक और निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म के शानदार वीएफएक्स, कहानी, पटकथा और सबसे महत्वपूर्ण कलाकारों के प्रदर्शन ने सभी का दिल जीता। अब कल्कि 2898 एडी के निर्माता-निर्देशक फिल्म को रूस में एक खास मौके पर फिर से रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD re release in Russia on prabhas 45th happy birthday on 23 October as per report
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को अब रूस में उनके 45वें जन्मदिन पर रिलीज किया जा रहा है। सभी के पसंदीदा अभिनेता प्रभास का जन्मदिन 23 अक्तूबर को है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दिन को खास बनाने के लिए कल्कि 2898 एडी के निर्माता-निर्देशकों ने प्रभास की फिल्म के रूस में रिलीज करने का मन बना लिया है। 
Kalki 2898 AD re release in Russia on prabhas 45th happy birthday on 23 October as per report
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी कल्कि 2898 एडी को अब रूस के दर्शक फिर से सिनेमाघरों में देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस में प्रभास की ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी की भव्य री-रिलीज के लिए मंच तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD re release in Russia on prabhas 45th happy birthday on 23 October as per report
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी अब रूसी भाषा में डब हो चुकी है और 1 नवंबर को रूस के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। नाग अश्विन निर्देशित इस फिल्म के मूल संस्करण ने अपनी पहली रिलीज में लगभग 1.64 मिलियन की कमाई की थी, जो इस साल रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। दुनिया भर में और खास तौर पर रूस में बाहुबली फ्रैंचाइजी की आपार सफलता के बाद, रूस में प्रभास की फिल्मों के लिए क्रेज और अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
Kalki 2898 AD re release in Russia on prabhas 45th happy birthday on 23 October as per report
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी और दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्माण अश्विनी दत्त ने किया है और यह 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
Shah Rukh Khan Son: शाहरुख खान के बेटे अबराम का क्यूट रिएक्शन हुआ वायरल, पैपराजी ने SRK के बेटे से कही खास बात
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed