कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा पर कथित रूप से 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रेमो, उनकी पत्नी व पांच अन्य लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी की है। बीते शनिवार को सभी के खिलाफ 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला ठाणे जिले में दर्ज किया गया। हालांकि, खुद पर लगे इन आरोपों पर अब रेमो ने प्रतिक्रिया दी है और इन्हें झूठा बताया है।
Remo Dsouza: रेमो डिसूजा ने धोखाधड़ी के आरोपों को किया खारिज, पोस्ट साझा कर लिखा- अफवाहें फैला रहे हैं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरियोग्राफर, एक्टर और डायरेक्टर रेमो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए हमें यह मालूम चला है कि हम लोगों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज हुई है। ऐसा दावा किया गया है कि हम लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी की है। मुझे यह कहते हुए अफसोस हो रहा है कि हमारे बारे में इस तरह की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। हम सभी से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं। ये सभी झूठी खबरें हैं और लोग हमें लेकर अफवाह फैला रहे हैं'।
View this post on Instagram
रेमो डिसूजा ने आगे लिखा है, 'हम अपना केस समय पर छोड़ रहे हैं। इस मामले में हम अथॉरिटी का पूरा सहयोग करेंगे। उनकी मदद करेंगे जैसे कि अब तक करते आए हैं। मैं अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों का साथ देने के लिए आभारी हूं। वे लोग जिस तरह से हम पर प्यार लुटाते हैं, हमारे लिए बहुत मायने रखता है'।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो, उनकी पत्नी व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का यह मामला 26 वर्षीय डांसर की शिकायत पर दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड पुलिस स्टेशन में 16 अक्तूबर को रेमो, लिजेल और पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर से बेघर हुईं हेमा शर्मा, वीकेंड के वार पर हुई अविनाश और करण वीर को जोरदार लड़ाई
एफआईआर रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ता और उनके ग्रुप को साल 2018 और जुलाई 2024 के बीच कथित रूप से धोखा दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने एक टेलीविजन शो में प्रदर्शन किया और जीत हासिल की और आरोपियों ने कथित तौर पर ऐसा दिखावा किया जैसे कि ग्रुप उनका है और 12 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का दावा किया।
Shah Rukh Khan Son: शाहरुख खान के बेटे अबराम का क्यूट रिएक्शन हुआ वायरल, पैपराजी ने SRK के बेटे से कही खास बात