पैन इंडिया स्टार प्रभास और साउथ निर्देशक नाग अश्विन 'कल्कि 2898 एडी' के लिए साथ आए हैं। साइंस फिक्शन ड्रामा 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और खलनायक के रूप में कमल हासन हैं। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। अब हाल ही में, बिग बी ने खुलासा किया कि वह कॉमिक-कॉन का मतलब नहीं जानते थे और उन्होंने यह बात अपने बेटे को बताई थी।
Amitabh Bachchan: 'कॉमिक कॉन' के बारे में नहीं जानते थे बिग बी, बेटे अभिषेक बच्चन ने बताई इसकी अहमियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी की मोस्ट अवेटेड फिल्म प्रभास-स्टारर साइंस-फिक्शन मैग्नम ओपस प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2023 में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। मल्टीस्टारर 'कल्कि 2898 एडी' का आधिकारिक टीजर फेस्ट में जारी किया गया था। बता दें कि अमिताभ को कॉमिक कॉन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और यह बात उन्होंने अपने बेटे से साझा की थी।
OMG-2: फिल्म ओ माय गॉड-2 में जो एक्टिवा चला रहे पंकज त्रिपाठी, ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन से चल रही वो गाड़ी
अपने हालिया इंटरव्यू में अमिताभ ने बताया कि उन्हें कॉमिक कॉन के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें तब तक पता नहीं था कि यह कार्यक्रम क्या है, जब तक कि उनके अभिनेता बेटे अभिषेक ने उन्हें नहीं बताया कि यह एक बहुत बड़ी बात है। अमिताभ ने यह भी खुलासा किया कि जब उनके बेटे को यह पता चला कि वह कॉमिक-कॉन के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो वह हैरान हो गए थे।
Sheezan Khan: 'अली बाबा' से रिप्लेस किए जाने पर शीजान ने अभिषेक से कही थी यह बड़ी बात, अभिनेता ने किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर कॉमिक-कॉन के बारे में पिता-पुत्र की बातचीत का एक पोस्ट साझा किया। इसे साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, ‘और...प्रोजेक्ट के का पहला लुक अभी सैन डिएगो में कॉमिक-कॉन नामक इस विशाल फिल्म कार्यक्रम में जारी किया गया है। मुझे बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार करना होगा कि मुझे नहीं पता था कि कॉमिक कॉन क्या है। अभिषेक को यह बताया तो उसने कहा कॉमिक-कॉन? यह बहुत बड़ी बात है।’
Gadar 2: 'गदर 2' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, दमदार लुक में नजर आए सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा
'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा बनने पर अमिताभ ने कहा, ‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मुझे तेलुगु सिनेमा के इस बड़े 'प्रोजेक्ट के' यानी 'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा बनने और आइडल प्रभास के साथ एक ही फ्रेम में होने का बड़ा सम्मान मिला है।’