फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: 'आप स्क्रीन को रोशन करना जारी रखें', कमल हासन ने शाहरुख खान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Sat, 02 Nov 2024 12:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 02 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

Shahrukh Khan Birthday: शाहरुख खान के 59वें जन्मदिन पर, उनके 'हे राम' को-स्टार कमल हासन ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है।

विज्ञापन
Kamal Haasan shared a note for Shahrukh Khan On His Birthday says May you continue to light up screens
कमल हासन, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख के लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट लिखा है। वही, सोशल मीडिया पर भी अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बॉलीवुड के सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक हर कोई बादशाह को जन्मदिन की बधाई देता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि कमल हासन ने किंग खान के लिए क्या लिखा है।

Kamal Haasan shared a note for Shahrukh Khan On His Birthday says May you continue to light up screens
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

कमल हासन ने शाहरुख को दी बधाई
कमल ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त शाहरुख। आपने गरिमा और आकर्षण के साथ जीवन जिया है, हमेशा एक ऐसी मुस्कान के साथ जो एक राष्ट्र को भी खुश कर सकती है। आप स्क्रीन और दिलों को रोशन करना जारी रखें!"

Kamal Haasan shared a note for Shahrukh Khan On His Birthday says May you continue to light up screens
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

इस फिल्म में किया था साथ काम
'इंडियन 2' अभिनेता ने अपने दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि शाहरुख खान और कमल हासन ने 2002 में 'हे राम' में एक साथ काम किया था। कमल हासन की लिखित, निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में वह और शाहरुख मुख्य भूमिकाओं में थे। हे राम शाहरुख खान की तमिल डेब्यू थी, क्योंकि फिल्म को हिंदी और तमिल में एक साथ शूट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan shared a note for Shahrukh Khan On His Birthday says May you continue to light up screens
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
एक-दूसरे की करते हैं तारीफ
 इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों दिग्गज कलाकार दोस्त बन गए। समय के साथ दोस्ती बढ़ती गई और शाहरुख और कमल हासन ने कई मीडिया से बातचीत में एक-दूसरे की खूब तारीफ की।
विज्ञापन
Kamal Haasan shared a note for Shahrukh Khan On His Birthday says May you continue to light up screens
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म के लिए शाहरुख ने नहीं ली थी फीस
मालूम हो कि इसी से जुड़ी एक बात यह है कि एक बार अभिनेता ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए खुलासा किया कि शाहरुख खान ने हे राम के लिए एक पैसा भी नहीं लिया। इंडिया टुडे से बात करते हुए कमल ने कहा था, "जब हम साथ काम करते हैं, तो हम सभी आम इंसान होते हैं। मुझे कोई सुपरस्टार नहीं दिखता। उन्हें कोई सुपर डायरेक्टर नहीं दिखता। हम दोस्त हैं। शाहरुख साहब ने वह फिल्म मुफ्त में बनाई थी। यह काम कोई सुपरस्टार नहीं कर सकता। यह काम सिर्फ एक प्रशंसक ही कर सकता है।"

Kulada Kumar Bhattacharya: वरिष्ठ असमिया अभिनेता कुलदा कुमार भट्टाचार्य का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed