फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamya Punjabi: 'रेत' की तरह बिखर रहा था काम्या का 'अस्तित्व', फिर जिंदगी में आकर शलभ बोले- कहो न प्यार है...

Fri, 10 Feb 2023 09:52 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 10 Feb 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
kamya punjabi shalabh dang marriage anniversary know the actress love story and interesting facts
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट और मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने उनके ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग से 10 फरवरी 2020 में शादी की थी। काम्या को टीवी में निभाए गए अपने नेगेटिव किरदारों की वजह से पहचान मिली है। काम्या आज अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रही हैं। काम्या ने सिर्फ टीवी में ही नहीं ,बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया है, लेकिन पहचान उन्हें छोटे पर्दे से ही मिली। काम्या को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में 'श्श्श्श...कोई है' से की थी], जिसके बाद वह 'रेत', 'अस्तित्व- एक प्रेम कहानी', 'पिया का घर', 'मर्यादा- लेकिन कब तक', 'शक्ति' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा बनीं। 

kamya punjabi shalabh dang marriage anniversary know the actress love story and interesting facts
काम्या पंजाबी और शलभ डांग - फोटो : instagram

एक्ट्रेस ने फिल्म कहो ना प्यार है', 'ना तुम जानो ना हम', 'यादें' और 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' आदि फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा काम्या पंजाबी 'कॉमेडी सर्कस' के दूसरे सीजन में भी नजर आईं और लोगों को हंसाने में कामयाब रहीं। काम्या 'बिग बॉस 7' का भी हिस्सा रहीं।

kamya punjabi shalabh dang marriage anniversary know the actress love story and interesting facts
काम्या पंजाबी - फोटो : instagram

टीवी में काम करने के दो साल बाद ही एक्ट्रेस ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी कर ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते खराब होने लगे। साल 2006 में दोनों ने अलग होने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देते हुए साथ रहने का फैसला किया। वहीं, 2009 में काम्या ने एक बेटी का जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kamya punjabi shalabh dang marriage anniversary know the actress love story and interesting facts
काम्या पंजाबी - फोटो : instagram

हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिका और शादी के 10 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। तलाक के बाद काम्या को काफी ट्रोल भी किया गया, जिसका जिक्र वह कई बार अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं। इसके बाद काम्या की जिंदगी में शलभ डांग आए। शलभ से काम्या की बात काम के सिलसिले में फोन पर हुई थी।

विज्ञापन
kamya punjabi shalabh dang marriage anniversary know the actress love story and interesting facts
काम्या पंजाबी और शलभ डांग - फोटो : instagram

धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी और शलभ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। काम्या शलभ से शादी के लिए तैयार नहीं थीं और उन्होंने सोचने के लिए कुछ समय मांगा। दोनों 10 फरवरी साल 2020 के दिन शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि शलभ ने काम्या से दूसरी शादी है। पहली शादी से शलभ का एक बेटा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed