फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut Gets Nostalgic: कंगना ने खोला पुरानी एल्बम का पिटारा, यादों की गुल्लक से साझा किए खनकते सिक्के

Wed, 09 Oct 2024 12:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Oct 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Gets Nostalgic shares childhood pictures from old photo Album on brother Aksht Birthday
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के इंस्टाग्राम अकाउंट का अगर आज दौरा करेंगे तो पाएंगे अभिनेत्री पुरानी यादों में खोई हुई हैं। दरअसल, आज मौका है कंगना के भाई अक्षत के जन्मदिन का। भाई के स्पेशल दिन के बहाने कंगना ने पुरानी एल्बम का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने अपनी बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनका पूरा ब्यौरा बताया है। आप भी देखिए झलकियां...

Kangana Ranaut Gets Nostalgic shares childhood pictures from old photo Album on brother Aksht Birthday
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

भाई अक्षत रनौत के बचपन की तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा है, 'जब मैं छोटी थी तो मेरी दादी मुझे मंदिर ले जाया करती थीं। मेरे दोनों हाथों को जोड़कर वे मेरे कान में कहती थीं कि माता रानी से भैया मांगो, उस वक्त मुझे पता भी नहीं था कि भैया क्या होता है। मैं आखें बंद करती थी और फिर पूरे मन से प्रार्थना करती थी। मुझे भैया देने के लिए भगवान का बहुत शुक्रिया। अक्षत तुम्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं'।
Jigra: 'नाटू-नाटू' गाने पर खूब थिरकती हैं आलिया की बेटी राहा, अभिनेत्री के घर में हर दिन बजता है यह गाना

Kangana Ranaut Gets Nostalgic shares childhood pictures from old photo Album on brother Aksht Birthday
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रनौत ने भाई अक्षत के जन्मदिन की कुछ और पुरानी यादें साझा की हैं, जिसमें वे भाई को केक खिलाती और गिफ्ट देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना की बहन रंगोली भी दिखाई दे रही हैं। साथ में कंगना रनौत की मां भी अपने बच्चों के साथ हंसती-मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Gets Nostalgic shares childhood pictures from old photo Album on brother Aksht Birthday
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कर उसके साथ लाफिंग इमोजी बनाए हैं। साथ में लिखा है, 'मैं जब भी पुरानी एल्बम खोलती हूं तो अपनी तस्वीरें देखकर ही हंसी छूट जाती है। मैं बहुत फनी बच्ची थी। मैंने अपनी सेविंग्स से एक कैमरा खरीदा था। पापा जब भी हमें बाहर घुमाने ले जाते तो मैं पूरे समय फोटो क्लिक करती रहती थी। वो जब भी गाड़ी रोकते तो मैं बाहर कूदकर तुरंत पोज देने लगती'।
Tik Tok: अमेरिकी राज्यों ने टिक टॉक पर दायर किया मुकदमा, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
Kangana Ranaut Gets Nostalgic shares childhood pictures from old photo Album on brother Aksht Birthday
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ने अगली तस्वीर में बताया है, 'मुझसे जब भी पढ़ाई करने के लिए कहा जाता था, तो मैं कमरा बंद कर लिया करती और फिर अपने साथ यह सब करके पोज दिया करती। तस्वीरों में कंगना किसी मॉडल की तरह पोज देती दिख रही हैं। अगली तस्वीर में कंगना गार्डन में नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'मुझसे जब भी किचन गार्डन से सब्जिया लाने के लिए कहा जाता था तो मैं वहां भी पोज देने लगती थी'। आखिरी तस्वीर में कंगना आईने के सामने पोज देती दिख रही हैं और बेहद मासूम लग रही हैं।
The Great Indian Kapil Show 2: करीना ने किया बहन करिश्मा के पहले क्रश का खुलासा, देखें कपूर सिस्टर्स की मस्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed