बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मुखर होकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। वह राजनीतिक मुद्दों पर भी अपने विचार खुलकर रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। अब अभिनेता ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों और ठेले पर योगी सरकार की तरफ से दुकान मालिकों के नाम पोस्टर लगाने वाले आदेश पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसे लेकर हर जगह उनका विरोध हो रहा है। अब भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
Sonu-Kangana: वायरल वीडियो को लेकर आपस में भिड़े सितारे, कंगना बोलीं- सोनू सूद निर्देशित करेंगे खुद की रामायण
सोनू सूद ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हर दुकान पर केवल एक नेम प्लेट होनी चाहिए और वो है मानवता’. सोनू सूद के इस पोस्ट को फैंस यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों को अपनी पहचान बताने वाले आदेश से जोड़कर देख रहे हैं और उनकी इस सोच की खूब आलेचना भी की जा रही थी। बाद में, एक विक्रेता द्वारा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, और एक्स पर सुधीर मिश्रा नाम के एक उपयोगकर्ता ने कहा कि सोनू को वह खाना खाना चाहिए।
जवाब में सूद ने वीडियो का बचाव किया और लिखा, "हमारे श्री राम जी ने शबरी के खट्टे बेर खाए, तो मैं क्यों नहीं खा सकता? हिंसा को अहिंसा से हराया जा सकता है, मेरे भाई। मानवता बस बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम।"
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, "अगली बार आप जान लीजिए कि सोनू जी भगवान और धर्म के बारे में अपने निजी निष्कर्षों के आधार पर अपनी खुद की रामायण का निर्देशन करेंगे। वाह क्या बात है बॉलीवुड से एक और रामायण।"
Next you know Sonu ji will direct his own Ramayana based on his own personal findings about God and religion. Wah kya baat hai Bollywood se ek aur Ramayana 👌 https://t.co/s1bWOer4Rp
यह विवाद कुछ दिन पहले तब शुरू हुआ जब मुजफ्फरनगर यूपी पुलिस ने जिले में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों और अन्य खाद्य-पदार्थ बेचने वाले दुकानों को निर्देश दिया कि वे श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति से बचने के लिए अपने मालिकों और कर्मचारियों के नाम को प्लेट पर लिखना होगा।
Ayushmann Khurrana: ड्रीम गर्ल के बाद फिर साथ काम करेंगे आयुष्मान-राज शांडिल्य? अगले महीने पूरी हो जाएगी कहानी