सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कमला हैरिस को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना, कहा- भारतीयों से भी बदतर हैं अमेरिकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 23 Jul 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut voiced her support for US Vice President Kamala Harris after a post trolling her goes viral
कंगना रणौत, कमला हैरिस - फोटो : इंस्टाग्राम @ kanganaranaut, @vp

अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी कंगना रणौत अब राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रणौत ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए अपना समर्थन जताया। यही नहीं, कंगना ने एक पोस्ट साझा कर अमेरिका के लोगों को 'बदतर' भी कहा है।

Trending Videos
Kangana Ranaut voiced her support for US Vice President Kamala Harris after a post trolling her goes viral
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

 बता दें कि कमला हैरिस को एक पोस्ट में उन्हें 'हाई-एंड कॉल गर्ल' कहा गया, जो ऑनलाइन वायरल हो गया। अभिनेत्री कंगना ने इस पोस्ट की निंदा की और कहा कि अमेरिकी इस हद तक गिर रहे हैं कि वे भारतीयों से भी बदतर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया और इसके बजाय, कमला हैरिस का समर्थन किया, और तब से, ऑनलाइन कई मीम्स वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut voiced her support for US Vice President Kamala Harris after a post trolling her goes viral
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि डेमोक्रेट्स की समर्थक न होने के बावजूद, वह हैरिस को मिल रही नफरत की मात्रा का अंदाजा नहीं लगा सकतीं। अभिनेत्री ने कहा, "चूंकि बाइडन ने POTUS के लिए हैरिस का समर्थन किया है...सोशल मीडिया ऐसे मीम्स से भरा पड़ा है...मैं डेमोक्रेट्स का समर्थन नहीं करती, लेकिन यह मजेदार है कि अमेरिका में भी एक बुजुर्ग महिला राजनेता, जो कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं, उन्हें इस हद तक लैंगिक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।"

Kangana Ranaut voiced her support for US Vice President Kamala Harris after a post trolling her goes viral
कंगना रणौत - फोटो : ANI

उन्होंने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं तो ये अमेरिकी सोचते हैं कि वे बहुत आधुनिक हैं, लेकिन वे बहुत रिग्रेसिव हैं, ईमानदारी से कहूं तो भारतीयों से भी बदतर। शर्मनाक।"

विज्ञापन
Kangana Ranaut voiced her support for US Vice President Kamala Harris after a post trolling her goes viral
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की। वह अक्सर मंडी सांसद के तौर पर संसद सत्र में भाग लेती देखी जाती हैं और हाल ही में वह देश में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर काफी मुखर रही हैं।

Kanguva: सूर्या के जन्मदिन पर प्रशंसकों को बड़ा तोहफा, निर्माताओं ने रिलीज किया 'कंगुवा' का 'फायर सॉन्ग'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed