फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannappa: विष्णु मांचू ने उठाया 'कन्नप्पा' की रिलीज की तारीख से पर्दा! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Thu, 18 Jul 2024 03:53 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 18 Jul 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
Kannappa to release in December 2024 Vishnu Manchu shares update about film starring prabhas akshay kumar
'कन्नप्पा' - फोटो : एक्स: @iVishnuManchu
'कन्नप्पा' विष्णु मांचू की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को और खास बनाने के लिए विष्णु मांचू पूरी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में कई दिग्गज सितारों की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। विष्णु मांचू तेजी से अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं और लगातार बड़ी जानकारियां साझा कर रहे हैं। फिल्म को लेकर विष्णु ने बड़ा एलान किया है। आखिरकार अभिनेता ने फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है।
Kannappa to release in December 2024 Vishnu Manchu shares update about film starring prabhas akshay kumar
कन्नप्पा - फोटो : एक्स: @iVishnuManchu

आज गुरुवार, 18 जुलाई को विष्णु मांचू ने अपनी आगामी बड़े बजट की फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज की घोषणा की। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी कि फिल्म दिसंबर 2024 में रिलीज होगी। 'कन्नप्पा' एक पौराणिक फिल्म है, जो पूरी होने वाली है। मई में फिल्म का टीजर प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। बाद में 14 जून को भारत में टीजर रिलीज किया गया और इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

Kannappa to release in December 2024 Vishnu Manchu shares update about film starring prabhas akshay kumar
'कन्नप्पा' - फोटो : एक्स: @iVishnuManchu

विष्णु मांचू ने एक्स पर 'कन्नप्पा' की रिलीज की घोषणा की। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'दिसंबर 2024 कन्नप्पा, हर हर महादेव।' वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो 'कन्नप्पा' एक पौराणिक काल्पनिक फिल्म है, जिसका निर्देशन मुकेश कुमार ने किया है। यह फिल्म हिंदू भगवान शिव के कट्टर भक्त कन्नप्पा नामक व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। 'कन्नप्पा' का टीजर एक्शन से भरपूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannappa to release in December 2024 Vishnu Manchu shares update about film starring prabhas akshay kumar
'कन्नप्पा' - फोटो : एक्स: @iVishnuManchu

'कन्नप्पा' की पटकथा विष्णु मांचू ने लिखी है और कहानी का निर्माण परुचुरी गोपाल कृष्ण, ईश्वर रेड्डी, जी नागेश्वर रेड्डी और थोटा प्रसाद ने मिलकर किया है। फिल्म में मोहन बाबू, सरथकुमार, मुकेश ऋषि, ब्रह्मानंदम, मधु और प्रीति मुखुनदन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। वहीं प्रभास के किरदार को लेकर खबर है कि वे फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगे। प्रभास फिल्म में नंदी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं और अफवाह है कि अनुष्का पार्वती की भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
Kannappa to release in December 2024 Vishnu Manchu shares update about film starring prabhas akshay kumar
'कन्नप्पा' - फोटो : एक्स: @iVishnuManchu

फिल्म की शूटिंग न्यूजीलैंड में हुई है। एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत मणि शर्मा और स्टीफन देवासी द्वारा दिया जाएगा। 'कन्नप्पा' की आधिकारिक रिलीज की तारीख आने वाले महीनों में घोषित की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed