{"_id":"68e53636edee2aa1fe0a9b18","slug":"kantara-chapter-1-day-6-box-office-collection-and-know-total-earning-of-rishab-shetty-movie-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kantara Chapter 1 Box Office: इस जादुई आंकड़े की ओर बढ़ी ‘कांतारा चैप्टर 1’, छठे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kantara Chapter 1 Box Office: इस जादुई आंकड़े की ओर बढ़ी ‘कांतारा चैप्टर 1’, छठे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:18 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Day 6 Box Office: ऋषभ शेट्टी अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' को थिएटर्स में रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज मंगलवार को भी अच्छा कलेक्शन किया है। जानिए फिल्म की कमाई।
विज्ञापन
1 of 4
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'कांतारा चैप्टर 1' ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज अभी भी जारी है। फिल्म ने वीकएंड के बाद भी आज मंगलवार को ठीक-ठाक कलेक्शन किया। अब फिल्म एक और रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं 'कांतारा चैप्टर 1' ने छठे दिन कितनी कमाई की।
2 of 4
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : x
जानें छठे दिन की कमाई
ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद वीकएंड पर फिल्म ने शानदार कमाई की। आज मंगलवार यानी की छठे दिन फिल्म ने ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 21.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, देर रात फिल्म की कमाई में और बढ़त होने की उम्मीद है। इसके अलावा फिल्म ने सोमवार को 31.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
एक और रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही 'कांतारा चैप्टर 1'
'कांतारा चैप्टर 1' ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक इंडियन कलेक्शन में 278.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यानी की फिल्म अब भारत में 300 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। फिल्म का हालिया प्रदर्शन बता रहा है कि ये जादुई आंकड़ा बहुत जल्द पार हो जाएगा। साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एक नजर ‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म पर
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी पहले भाग की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले की है, जो उस समय के रहस्यमयी लोककथाओं और देवी-दैव आराधना की परंपराओं को दिखाती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।