{"_id":"68e4c270bf79048d700d9f68","slug":"bollywood-actors-road-accidents-survived-hema-malini-shabana-azmi-vidya-balan-mahima-chaudhary-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा से पहले यह सितारे भी हुए सड़क हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जिंदगिंयां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा से पहले यह सितारे भी हुए सड़क हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जिंदगिंयां
Tue, 07 Oct 2025 01:17 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:17 PM IST
सार
Bollywood Celebrities Who Met With Road Accidents: विजय देवरकोंडा से पहले भी कई नामचीन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को सड़क दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है — कुछ को मामूली चोटें आईं, तो कुछ की जान बाल-बाल बची।
विज्ञापन
सितारे जिनके साथ हुए सड़क हादसे
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को टॉलीवुड एक्टर विजय सड़क हादसे का शिकार हुए। हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग यानी एनएच-44 पर हादसा हुआ, जहां विजय की कार को बाईं ओर से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। विजय ने बाद में बयान जारी करते हुए कहा कि वो सुरक्षित है, बस थोड़ा सिर दर्द हो रहा है। हालांकि विजय पहले ऐसे सितारे नहीं है जो सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनसे पहले कई सेलेब्स के साथ ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
सांसद हेमा मालिनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ वर्षों पहले राजस्थान के लालसोट बाईपास पर बड़ा हादसा हुआ था। उनकी कार की दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में हेमा मालिनी को चेहरे और सिर पर चोटें आईं, जबकि दूसरी गाड़ी में मौजूद एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। उस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इलाज के बाद हेमा मालिनी ठीक तो हो गईं, लेकिन उन्होंने बाद में कहा था कि वह हादसे को कभी नहीं भूल पाईं।

शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शबाना आजमी
जनवरी 2020 में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी एक भीषण कार हादसे का शिकार हुईं। यह दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुई, जब उनकी कार तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा पर फिर से बहस छिड़ गई थी।

विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya
विद्या बालन
सितंबर 2017 में अभिनेत्री विद्या बालन मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मीटिंग के लिए जा रही थीं, तभी उनकी कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हालांकि हादसा बड़ा नहीं था और विद्या को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनकी कार को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी को सतर्क होकर ड्राइविंग करने की सलाह दी थी।
यह खबर भी पढ़ें: Actor Arrested: साउथ अभिनेता-निर्देशक हेमंत हुए गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न का लगा गंभीर आरोप

वाणी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vaanikapoor
वाणी कपूर
17 नवंबर 2024 को जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री वाणी कपूर एक हादसे का शिकार हुईं। वह फिल्म के एक सीन के लिए स्कूटर चलाने की प्रैक्टिस कर रही थीं, तभी स्कूटर फिसलकर पास खड़ी पुलिस कार से जा टकराया। गनीमत रही कि वाणी को चोट नहीं लगी और उन्होंने अगले ही दिन शूटिंग फिर से शुरू कर दी।