साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' के सीक्वल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने फिल्म के सीक्वल पर काम करना भी शुरू कर दिया है। फैंस को भी इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। यही नहीं, फैंस भी ऋषभ को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने बेंगलुरु में फिल्म सिटी बनाने की अपील की है।
Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी ने की बेंगलुरु में फिल्म सिटी बनाने की अपील, कहा- चुनौती है दर्शकों तक पहुंचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के दिग्गज अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ देकर दर्शकों का मन मोह लिया है। फैंस के बीच उनका स्टारडम भी देखते ही बनता है। फिल्म की सफलता के बाद इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने के बाद ऋषभ को प्रसारण और सूचना मंत्रालय द्वारा आयोजित 9वीं सेवा, सुशासन गरीब कल्याण नेशनल कॉन्क्लेव में एक पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किए गए थे।
Fahmaan Khan: 'ब्लैक फंगस ने ली फराज की जान', भाई की बीमारी को याद कर भावुक हुए इमली एक्टर फहमान खान
इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति, शक्तिशाली बल पर प्रकाश डाला जा सके था। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत के युवा पूरे देश में एक बदलाव ला सकते हैं। मौके का फायदा उठाते हुए ऋषभ ने बताया कि कैसे उन्हें सरकार से समर्थन मिल रहा है और उन्होंने बेंगलुरु में फिल्म सिटी बनाने का अनुरोध भी किया।
क्या हिना खान और उर्वशी हैं आमना के प्रेशर में आने की वजह?
ऋषभ ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘दर्शकों तक पहुंचना एक चुनौती है और हमें सरकार से समर्थन मिल रहा है। बेंगलुरु में फिल्म सिटी जैसी कुछ मांगे हैं, उम्मीद है कि इन मांगों को पूरा किया जाएगा और दर्शक भी अपनी पसंदीदा फिल्मों को आसानी से देख सकेंगे।’ ऋषभ के इस मांग से उनके फैंस बेहद खुश हैं और उनके इस फैसले की सराहना भी कर रहे हैं।
Pankaj Kapur: इंजीनियरिंग टॉपर बनने के बाद ऐसे एक्टर बने पंकज कपूर, 'ऑफिस-ऑफिस' में मुसद्दीलाल बन पर्दे पर छाए
आपको बता दें कि 'कांतारा' की सक्सेस के बाद ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान कर दिया है। फिल्म के दूसरे पार्ट में 'कांतारा' से पहले की कहानी बताई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,'कांतारा 2' की कहानी सीक्वल नहीं होगी, बल्कि प्रीक्वल होगी और इस पार्ट की कहानी में पहले पार्ट की कहानी से ज्यादा दमदार होगी।