करण जौहर सिनेमा जगत का वो नाम हैं जो फिल्मों का पर्याय बन चुके हैं। हरफनमौला करण जौहर निर्माता-निर्देशक, लेखक और एक्टर होने के साथ-साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया के दिग्गज होस्ट, एंकर और रियलिटी शोज के जज भी रह चुके हैं। अपने पिता यश जौहर की विरासत ‘धर्मा प्रोडक्शन हाउस’ को संभाल रहे करण जौहर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू करने वाले करण जौहर ने साल 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ से एक निर्देशक के रूप में धमाकेदार शुरूआत की। इसके बाद एक दौर ऐसा था, जब लोग करण जौहर की फिल्मों का इंतजार करते थे। वो चाहें बतौर निर्देशक हों या बतौर प्रोड्यूसर।
Karan Johar: 10 साल में एक फ्लॉप से लेकर तीन साल में एक हिट तक, 27 सालों में इतना बदला करण जौहर का सक्सेस रेट
Karan Johar Birthday: करण जौहर बॉलीवुड के वो निर्माता-निर्देशक हैं जिनकी फिल्मों का कभी लोगों को इंतजार रहता था। मगर इन 27 सालों में करण का करियर ग्राफ काफी तेजी से बदला है। जानते हैं कैसा रहा ये सफर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कुछ कुछ होता है’ से की धमाकेदार शुरूआत
1995 में आई आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने वाले करण जौहर ने 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरूआत की। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस रोमांटिंक ड्रामा फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। कॉलेज लाइफ, दोस्ती और रोमांस को दिखाती यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म के लिए करण जौहर को नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड्स मिले।
शुरूआती 10 साल में दी सिर्फ एक फ्लॉप
‘कुछ कुछ होता है’ के बाद करण जौहर साल 2001 में ‘कभी खुशी कभी गम’ लेकर आए। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। करण जौहर निर्देशित इस फैमिली एंटरटेनर को आज भी लोग परिवार के साथ बैठकर देखते हैं। करण जौहर ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरूआत साल 2003 में आई ‘कल हो न हो’ से की। एक बार फिर शाहरुख खान करण के लिए लकी चार्म साबित हुए और फिल्म हिट रही। इसके बाद 2005 में आई करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस ‘काल’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई।
फिर 2006 में करण जौहर ने फिर निर्देशन में वापसी की और शाहरुख खान-अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी मल्टी स्टारर फिल्म ‘कभी अलविदा न कहना’ लेकर आए। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे मुद्दे पर बनी यह फिल्म भी हिट रही। क्रिटिक्स और ऑडियंस के जरूर मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। 2008 में ‘दोस्ताना’ भी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म थी। एक अनोखी लव स्टोरी दिखाती यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 1998 से 2008 तक करण जौहर के खाते में सिर्फ एक फ्लॉप ‘काल’ आई थी।
अगले दस सालों में बने बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर, कई स्टारकिड्स को किया लॉन्च
शुरूआती दस सालों में सिर्फ एक फ्लॉप देने वाले करण जौहर के लिए अगले दस साल का सफर मिला-जुला रहा। 2008 से लेकर 2018 तक करण जौहर ने कई फिल्में प्रोड्यूस कीं जबकि इस बीच उन्होंने ‘माय नेम इज खान’ (2010), ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (2018) का निर्देशन भी किया। उनके निर्देशन में बनी ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। ‘माय नेम इज खान’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इस दौरान बतौर प्रोड्यूसर करण जौहर के लिए ये दस साल मिले-जुले ही रहे।
बतौर प्रोड्यूसर उनकी हिट फिल्मों में ‘वेक अप सिड’ (2009), अग्निपथ (2012), ये जवानी है दीवानी (2013), हंसी तो फंसी (2014), 2 स्टेट्स (2014), हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया (2014), कपूर एंड संस (2016), बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017), राजी (2018) और सिंबा (2018) शामिल रहीं। जबकि आई हेट लव स्टोरीज (2010), डियर जिंदगी (2016) और धड़क (2018) बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रहीं। तो वहीं इस दौरान ‘कुर्बान’, ‘वीआर फैमिली’, ‘शानदार’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘गोरी तेरे प्यार में’, ‘बार बार देखो’, ‘ब्रदर्स’, ‘ओके जानू’ और ‘इत्तेफाक’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं। हालांकि, इन दस सालों में करण जौहर इंडस्ट्री के उन प्रोड्यूसर और निर्देशकों में शामिल हो गए जिन्होंने कई एक्टर-एक्ट्रेस को लॉन्च किया।
ओटीटी के बढ़ते दौर में सिर्फ एक ओटीटी और 2 बॉक्स ऑफिस हिट
साल 2019 से 2022 तक अगले चार साल करण जौहर के करियर के लिए कुछ खास नहीं रहे। हालांकि, इन चार सालों में करण जौहर ने ओटीटी के बढ़ते प्रभाव का फायदा उठाया और उनकी कई फिल्में ओटीटी पर भी रिलीज हुईं। लेकिन ओटीटी पर भी करण को कोई खास सफलता नहीं मिली । इन चार सालों में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन को सिर्फ पांच हिट फिल्में मिलीं। उनमें से भी ‘शेरशाह’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा सिनेमाघरों में हिट हुई फिल्मों में ‘केसरी’ (2019), गुड न्यूज (2019), सूर्यवंशी (2021) और ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा (2022) शामिल रहीं।
इसके अलावा ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ (2019), और जुगजुग जियो (2022) एवरेज रही थीं। जबकि कलंक (2019), गहराइयां (2022) और लाइगर (2022) बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुईं। इस दौरान ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों में ‘शेरशाह’ (2021) और अजीब दास्तां (2021) को छोड़कर कोई पसंद नहीं की गई। हालांकि, गुंजन सक्सेनाः द कार्गिल गर्ल (2020) और गिल्टी (2020) में एवरेज जरूर रही थीं। जबकि ड्राइव (2019), घोस्ट स्टोरीज (2020), भूत पार्ट वन (2020) और गोविंदा नाम मेरा (2020) ओटीटी पर भी सुपरफ्लॉप हो गई थीं।