Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Karan Johar emotional after watching Shahrukh Khan Preity Zinta starrer Veera Zaara remembered Yash Chopra
{"_id":"66189e2c9aaf439de4047720","slug":"karan-johar-emotional-after-watching-shahrukh-khan-preity-zinta-starrer-veera-zaara-remembered-yash-chopra-2024-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: शाहरुख-प्रीति की 'वीरा-जारा' देख भावुक हुए करण, यश चोपड़ा को याद कर शेयर किया दिल छूने वाला पोस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: शाहरुख-प्रीति की 'वीरा-जारा' देख भावुक हुए करण, यश चोपड़ा को याद कर शेयर किया दिल छूने वाला पोस्ट
हाल ही में आईपीएल के एक मुकाबले में शाहरुख और प्रीति जिंटा की मौजूदगी ने लोगों को वीर-जारा की याद दिला दी थी। वहीं, अब निर्माता करण जौहर के एक पोस्ट ने लोगों को फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा की याद दिला दी है। हाल ही में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा स्टारर इस फिल्म को दोबारा देखते हुए करण जौहर भावुक हो गए और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जो आपके दिल को छू लेगा।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि साल 1998 में करण जौहर ने अपनी पहली 'कुछ कुछ होता है' बनाई। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ लेखक और निर्देशक के रूप में कई पुरस्कार भी मिले। इसके बाद 'कभी खुशी कभी गम' और फिर साल 2003 में उन्होंने 'कल हो ना हो' का निर्देशन किया। फिल्मों के निर्देशन के अलावा यश चोपड़ा की फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइन करना करण जौहर के जिंदगी के खास पलों में से एक है।
3 of 5
वीर जारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, वीर-जारा में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कलाकारों के कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे, लेकिन फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान के कपड़ों के करण जौहर ने डिजाइन किया था। हाल ही में जब करण जौहर इस बेहद लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा फिल्म को देख रहे थे, तो शाहरुख के कपड़े डिजाइन के लिए फिल्म के क्रेडिट में अपना नाम देखकर भावुक हो गए।
साल 2004 में आई यश चोपड़ा की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म 'वीर-जारा' में शाहरुख खान 'वीर प्रताप सिंह' और प्रीति जिंटा 'जारा हयात खान' के किरदार में नजर आईं थीं। फिल्में में शाहरुख भारतीय वायु सेना के अधिकारी के किरदार में थे, जो लगभग 22 वर्षों तक पाकिस्तान के जेल में रहता है। फिल्म में रानी मुखर्जी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील सामिया सिद्दीकी के किरदार में नजर आईं थीं।
Mirzapur 3: सीरीज में 'गुड्डू भैया' का किरदार निभाना चाहती हैं रसिका, बोलीं-रोमांच ने भरा होगा मिर्जापुर 3
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।