करण जौहर बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, निर्माता, लेखक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टीवी होस्ट हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन्स कंपनी के कर्ता-धर्ता भी हैं। अब हाल ही में, करण ने बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारों शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की तारीफ की है और साथ ही दोनों कलाकारों के बारे में खास बातें भी बताई है। आइए जानते हैं।
Karan Johar: करण जौहर ने की शाहरुख खान के दिमाग और बिग बी के व्यक्तित्व की तारीफ, बताई यह खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने हाल ही में, एक साक्षात्कार में शाहरुख खान के दिमाग की प्रशंसा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख की तेज बुद्धि और गहरा विजन उन्हें एक रणनीतिक विचारक बनाती है। सेलिब्रिटी ज्योतिषी जय मदान के साथ बातचीत में , करण जौहर ने शाहरुख खान की प्रशंसा की। इसके साथ ही निर्माता ने उनके स्वभाव की भी तारीफ की और बताया कि इतने बड़े स्टार होने के बाद भी वह सबसे काफी अच्छा व्यवहार करते हैं।
इसके बाद करण ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व की भी प्रशंसा की है। करण ने बताया कि अमिताभ का व्यक्तित्व इतना मजबूत है कि वह जिससे भी मिलते हैं, उस पर अपनी अलग छाप छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग अमिताभ बच्चन के सामने अपने सबसे अजीब रूप में हो जाते हैं, अक्सर अजीब व्यवहार करते हैं क्योंकि वे नहीं जानते हैं कि कैसे प्रतिक्रिया दें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' में काम करने के लिए तैयार हैं। बताया गया है कि स्क्रिप्ट फाइनल हो जाने और भारत और विदेश में शूटिंग लोकेशन का चयन हो जाने के बाद, प्रोडक्शन टीम अब शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन को शामिल करने के लिए कलाकारों को फाइनल करने पर फोकस कर रही है। इसका लक्ष्य नवंबर 2024 तक फिल्मांकन शुरू करना है।
बात करें अमिताभ बच्चन की तो अभिनेता इन दिनों शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह शो कभी कंटेस्टेंट की वजह से तो कभी बिग बी की बातों के कारण चर्चा में बना रहता है।