फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor Khan Interview: कामयाबी और जीवन दो अलग अलग बातें हैं और इनमें संतुलन बेहद जरूरी

Thu, 22 Aug 2024 07:43 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Aug 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Interview The Buckingham Murders actress talks about her career married life with saif ali khan
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला

अगली गर्मियों में करीना कपूर को बड़े परदे पर उतरे 25 साल हो जाएंगे। साल 2024 उनके लिए शानदार जा रहा है। ‘क्रू’ कमाल दिखा चुकी है। ‘सिंघम अगेन’ दिसंबर में आने वाली है और उससे पहले आ रही है ‘बकिंघम मर्डर्स।’ इस बार चार बातें करीना कपूर की..

Kareena Kapoor Interview The Buckingham Murders actress talks about her career married life with saif ali khan
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

जीरो फीगर का ट्रेंड मुझसे शुरू हुआ
ये मैं मानती हूं। इस काया के लिए मैंने डेढ़ साल तक कुछ भी ढंग का खाया नहीं था। मेरे करियर की पहली एक्शन फिल्म थी ‘टशन’ और उसके बाद से मैंने कोई दूसरी एक्शन फिल्म की भी नहीं है। लेकिन, अब जो समय है वह कलाकारों के लिए बेहतरीन समय है।

Kareena Kapoor Interview The Buckingham Murders actress talks about her career married life with saif ali khan
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

महत्वाकांक्षी होना जरूरी
मेरा मानना है कि इंसान को जीवन में महत्वाकांक्षी होना जरूरी है। मैं भी हूं। लेकिन, इसके लिए मैं खुद को परेशान भी नहीं कर सकती। ऐसी कोई भी उम्मीद जो मुझे मानसिक रूप से परेशान कर सकती है, मुझे पसंद नहीं है। कामयाबी और जीवन दो अलग अलग बातें हैं और इनमें संतुलन बेहद जरूरी है।
Stree 2: 'स्त्री 2' के प्यार में पड़े 'तारा सिंह', फिल्म की तारीफ कर सनी देओल ने टीम को दी दमदार सफलता की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Interview The Buckingham Murders actress talks about her career married life with saif ali khan
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

रणबीर काबिल कलाकार
एक अभिनेता को अब सिर्फ अभिनय पर ध्यान देने की जरूरत है, सिक्स पैक या एट पैक एब्स पर नहीं। बॉबी देओल और रणबीर कपूर ने अपने अभिनय से लोगों के दिल जीते हैं। उनकी कद काठी हृष्ट पुष्ट व्यक्तियों की है लेकिन दोनों की बात जब भी होती है तो उनके अभिनय के लिए होती है। बॉबी जिस मोड़ पर हैं, अपनी मेहनत से हैं। रणबीर ने बतौर अभिनेता खुद को बार बार साबित किया है।
India’s Best Dancer 4: आकांक्षा के डांस की मुरीद हुईं करिश्मा कपूर, तारीफ में इन सितारों से कर डाली तुलना

विज्ञापन
Kareena Kapoor Interview The Buckingham Murders actress talks about her career married life with saif ali khan
करीना कपूर, सैफ अली खान, इब्राहिम-सारा-जेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

एक दूसरे का सम्मान जरूरी
मैं मानती हूं कि पति-पत्नी के बीच रिश्ता ऐसा होना चाहिए कि दोनों एक दूसरे से निष्पक्ष सलाह की उम्मीद कर सकें। मानना, न मानना हमारे ऊपर है। सैफ मुझसे तमाम बातों पर मशविरा करते हैं। वह उसे मानते हैं कि नहीं, ये उनकी मर्जी है। जैसे मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं, वे मेरी सारी फिल्में देखें, मैं इसकी जिद कभी नहीं करती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed