फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Paralympic Games 2024: अवनि लेखरा को स्वर्ण पदक मिलने पर सितारों ने जताई खुशी, पोस्ट साझा कर दी बधाई

Sat, 31 Aug 2024 08:33 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 31 Aug 2024 08:33 AM IST
सार

अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएचवन फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़त बनाई, जो उनका दूसरा पैरालंपिक स्वर्ण पदक था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Ayushmann Khurrana Sonu Sood and other stars Celebrate Avani Lekhara Gold at Paralympics
अवनि लेखारा को स्वर्ण पदक मिलने पर सितारों ने जताई खुशी - फोटो : इंस्टाग्राम

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में पदक हासिल करने पर भारतीय पैरा-एथलीट अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल, मनीष नरवाल और प्रीति पाल को हर कोई बधाई दे रहा है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं। अवनि लेखारा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएचवन फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़त बनाई, जो उनका दूसरा पैरालंपिक स्वर्ण पदक था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। चलिए जानते हैं किन किन सितारों ने इन्हें जीत की बधाई दी।

Kareena Kapoor Khan Ayushmann Khurrana Sonu Sood and other stars Celebrate Avani Lekhara Gold at Paralympics
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर विजयी एथलीटों की एक कोलाज पोस्ट करते हुए अपनी खुशी साझा की। अपनी स्टोरी में उन्होंने अवनि, मोना, मनीष और प्रीति को टैग करते हुए लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई।' साथ में दिल और तिरंगे वाले इमोजी भी लगाए।

Kareena Kapoor Khan Ayushmann Khurrana Sonu Sood and other stars Celebrate Avani Lekhara Gold at Paralympics
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

आयुष्मान खुराना ने भी सोशल मीडिया पर पदक विजेताओं की तस्वीरें साझा की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पैरालिंपिक में भारत के लिए यह कितना शानदार दिन था। बहुत गर्व महसूस हो रहा है।' अपने पोस्ट में अभिनेता ने प्रत्येक एथलीट को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। वहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अवनी और मोना की एक कोलाज फोटो साझा कर पदक वापस आने पर गर्व महसूस किया है। दिल और तिरंगे वाले इमोजी का इस्तेमाल करते हुए लिखा, 'पदक फिर से घर आ गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Ayushmann Khurrana Sonu Sood and other stars Celebrate Avani Lekhara Gold at Paralympics
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

अभिनेता सोनू सूद, जो विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपने समर्थन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने निशानेबाजों को बधाई देने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने अवनि और मोना की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे विजय चिन्ह दिखा रही हैं। सोनू ने लिखा, 'आप दोनों पर गर्व है।'
 


 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Ayushmann Khurrana Sonu Sood and other stars Celebrate Avani Lekhara Gold at Paralympics
रकुल और जैकी - फोटो : सोशल मीडिया

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी एथलीटों की सफलता का जश्न मनाया है। जैकी ने एक भावपूर्ण नोट साझा किया, जिसमें अवनि और मोना की उपलब्धियों को अभूतपूर्व कहा है। साथ ही उनके असाधारण प्रयासों की सराहना की गई। रकुल ने अवनि और मोना का एक कोलाज पोस्ट साझा करते गुए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की और इस पल को प्रेरणादायक बताया।  

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' हुई पूरी तरह फेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed