{"_id":"66e116113c273445c9046dd9","slug":"kareena-kapoor-said-i-am-not-trying-to-look-young-and-doesn-t-feel-need-for-botox-2024-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: करीना बोलीं- मैं जवान दिखने की कोशिश नहीं कर रहीं, बोटॉक्स की जरूरत महसूस नहीं होती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: करीना बोलीं- मैं जवान दिखने की कोशिश नहीं कर रहीं, बोटॉक्स की जरूरत महसूस नहीं होती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:31 AM IST
सार
फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के बोटोक्स कराने और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर काफी बातचीत होती है। हाल ही में, करीना कपूर ने भी इस मामले पर चर्चा की है और इस तरह के ट्रीटमेंट कराने पर अपने विचार साझा किए है। करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में भी नजर आने वाली हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के बोटॉक्स कराने और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर काफी बातचीत होती है। हाल ही में, करीना कपूर ने भी इस मामले पर चर्चा की है और इस तरह के ट्रीटमेंट कराने पर अपने विचार साझा किए है। करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में भी नजर आने वाली हैं।
करीना कपूर ने कहा कि उन्हें कभी बोटॉक्स या किसी अन्य कॉस्मेटिक बदलाव की जरूरत महसूस नहीं होती है और वो उनकी उम्र वाली भूमिकाएं ही अदा करती हैं। करीना ने यह भी कहा कि उनके पति सैफ अली खान को वो वैसे ही आकर्षक लगती हैं, जैसी वो हैं। करीना ने कहा उनके दोस्त भी तारीफ में कहते हैं कि वो अच्छी दिखती हैं।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई
करीना ने हार्पर्स बाजार को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनकी फिल्में अच्छी चल रही हैं और उन्हें अपनी उम्र वाले रोल करने पर गर्व हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो जवान दिखने की कोशिश नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि लोग उन्हें उसी तरह देखें, जैसे वो हैं और तारीफ करें।
बेबो ने सेल्फ केयर का मतलब समझाते हुए कहा कि खुद के लिए वक्त निकालना ही सेल्फ केयर होता है। फिर चाहे सैफ के साथ खाना बनाना हो, दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताना हो या कसरत करना हो। उन्होंने कहा कि उनके लिए दिल खोलकर बात करना और अच्छा खाना खाना काफी जरूरी है।
'द बकिंघम मर्डर्स' की बात करें तो ये 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। फिल्म में ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन ने भी काम किया है। इसके बाद करीना दिवाली पर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन और मेघना गुलजार की 'दायरा' में भी दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।