फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mothers 2024: मां बनना भी अब सिनेमा का नया स्टेटस सिंबल, ये हैं बदलते भारत की नई नायिकाएं

Tue, 30 Jul 2024 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Jul 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor to alia neha dhupia these leading ladies of Bollywood redefining motherhood and career balance
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

एक वक्त था जब बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए शादी और मातृत्व का पड़ाव उनके करियर में ठहराव ले आता था। बॉलीवुड में शीर्ष पर रहीं अदाकाराओं ने भी शादी के बाद इंडस्ट्री को टाटा बाय बाय कर दिया। शादी के बाद जैसे-तैसे करियर की गाड़ी चलाई तो मां बनने के बाद ब्रेक लेना पड़ गया। लेकिन, कहते हैं परिवर्तन प्रकृति का नियम है। समय के साथ इंडस्ट्री में भी बदलाव आया है। अब शादी और मां बनने के बाद नायिकाओं के करियर पर ब्रेक नहीं लगता। अभिनेत्रियां गर्भवास्था में भी सेट पर जाती हैं तो मां बनने के बाद भी उनके पास फिल्मी प्रस्तावों की झड़ी लगी रहती है। साक्षात्कारों में वे अपने बच्चों, मातृत्व यात्रा पर प्रमुखता से बात करती हैं। आइए आपको मिलवाते हैं बदलाव की ये कहानी लिखने वाली अभिनेत्रियों से...

Kareena Kapoor to alia neha dhupia these leading ladies of Bollywood redefining motherhood and career balance
करीना कपूर-सैफ अली खान, तैमूर, जेह - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान
इस बदलाव में कपूर खानदान की लाडली बेबो की अहम भागीदारी रही है। उन्होंने गर्भावस्था और मातृत्व को जिस सहज अंदाज में लिया और इन चीजों के साथ अपने करियर पर फोकस करती रहीं, वह इंडस्ट्री में तो बदलाव की बयार लेकर आया ही, समाज में भी एक सकारात्मक संदेश किया। बेबी बंप फ्लॉन्ट करना रहा हो या गर्भावस्था में भी शूटिंग करना और बच्चों के जन्म के बाद आउटडोर शूटिंग पर जाना, बेबो हर चीज में मिसाल बनकर रहीं। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान करीना कपूर गर्भवती थीं। 

Kareena Kapoor to alia neha dhupia these leading ladies of Bollywood redefining motherhood and career balance
रणबीर कपूर, राहा, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
महेश भट्ट की बेटी और अब कपूर खानदान की बहू बन चुकीं आलिया भट्ट ने भी कई रुढ़ियां तोड़ी हैं। शादी और बेबी राहा के जन्म के बाद वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने करियर को भी आगे बढ़ा रही हैं। आलिया ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग गर्भावस्था के दौरान की थी। वहीं, राहा के जन्म के बाद वे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आईं। कुछ इंटरव्यू में उन्होंने यह बात जरूर कही है कि राहा अब उनकी प्राथमिकता हैं, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि अपने करियर पर भी वे पूरा ध्यान देंगी, क्योंकि अभिनय उनका जुनून है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor to alia neha dhupia these leading ladies of Bollywood redefining motherhood and career balance
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया। अपनी डेब्यू फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। 2018 में विराट कोहली से शादी और दो बच्चों-बेटी वामिका और बेटे अकाय के जन्म के बाद भी अनुष्का शर्मा खूब सक्रिय रहती हैं। अभिनय से बेशक वे दूर हैं, लेकिन बतौर निर्माता उन्होंने अपना करियर आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
Kareena Kapoor to alia neha dhupia these leading ladies of Bollywood redefining motherhood and career balance
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोहा अली खान
दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान अभिनेत्री होने के साथ-साथ लेखक भी हैं। कुणाल खेमू से शादी और फिर बेटी इनाया के जन्म के बाद भी सोहा ने अपने करियर की गाड़े थमने नहीं दी। अपने पैरेंटिग स्टाइल पर वह कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed