फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Buckingham Murders Trailer: 'मैंने ये फिल्म की, क्योंकि मुझे डिटेक्टिव बनना था', ट्रेलर लॉन्च पर बोलीं करीना

Tue, 03 Sep 2024 04:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Sep 2024 04:59 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Kareena Kapoor To Ektaa kapoor hansal mehta with cast at trailer launch of Movie buckingham murders
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीना कपूर की अगली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' है। इस फिल्म के जरिए वे बतौर प्रोड्यूसर भी शुरूआत कर रही हैं। आज मंगलवार को इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। एक भव्य इवेंट में ट्रेलर जारी किया गया। इस दौरान करीना कपूर से लेकर हंसल मेहता और एकता कपूर तक, फिल्म से जुड़ी तमाम हस्तियां मौजूद रहीं। करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म यह फिल्म क्यों साइन की? आइए जान लेते हैं...

Kareena Kapoor To Ektaa kapoor hansal mehta with cast at trailer launch of Movie buckingham murders
एकता कपूर, करीना कपूर और हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीना कपूर ने फिल्म में काम करने को लेकर कहा, 'मुझे डिटेक्टिव बनना था, इसलिए मैंने इस फिल्म में काम किया'। इसके अलावा करीना कपूर ने कहा कि 'कैमरा के सामने आना मेरा पैशन है और यह जारी रहेगा'। करीना कपूर ने ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत की। उनके साथ मंच पर एकता कपूर और हंसल मेहता भी नजर आए। 
IC 814: नेटफ्लिक्स ने सीरीज में जोड़े आतंकियों के असली नाम, कहा, कोड नेम के इस्तेमाल की यह रही असली वजह

Kareena Kapoor To Ektaa kapoor hansal mehta with cast at trailer launch of Movie buckingham murders
एकता कपूर, करीना कपूर और हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एकता का शुक्रिया अदा किया और बोलीं, उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। वह हमेशा बैकबोन रही हैं। इसके अलावा हंसल मेहता की तारीफ में कहा कि मुझे स्टोरी बहुत पसंद आई। मैंने बहुत सारे डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन यह किरदार मेरे लिए बहुत स्पेशल है। करीना से जब पूछा गया कि बतौर प्रोड्यूसर करीना कपूर क्या कहेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'बहुत से लोगों को अच्छी क्राइम थ्रिलर देखना पसंद होता है। भाषा के मायने नहीं होते कि आप तमिल, तेलुगु, इंग्लिश किसमें बात कर रहे हैं, ज्यादातर लोगों को क्राइम थ्रिलर पसंद आती हैं। खुद मैं डिटेक्टिव शो देखने के लिए क्रेजी हूं। मैं इस फिल्म से बहुत करीब से जुड़ी हूं, दर्शकों को यह देखने में काफी मजा आएगा'।
Rima Kallingal: रीमा कलिंगल ने गायिका सुचित्रा को भेजा मानहानि का नोटिस, ड्रग पार्टी करने का लगाया था आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor To Ektaa kapoor hansal mehta with cast at trailer launch of Movie buckingham murders
करीना कपूर, हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एकता कपूर ने फिल्म और इसकी स्टाकास्ट को लेकर चर्चा की और करीना कपूर की जमकर तारीफ की। एकता ने कहा कि फिल्म की स्पेशल स्टार करीना हैं। वहीं हंसल मेहता ने कहा, 'इस फिल्म को लेकर एकता कपूर ने कहा कि आपको ये स्टोरी करनी है। मैं कुछ और करने वाला था लेकिन एकता ने इस फिल्म के लिए कहा। इस फिल्म को बनाना मेरे लिए नई एंट्री जैसा अनुभव रहा, काफी चैलेंज भी रहे लेकिन पूरी यात्रा मजेदार रही'।

विज्ञापन
Kareena Kapoor To Ektaa kapoor hansal mehta with cast at trailer launch of Movie buckingham murders
करीना कपूर, एकता कपूर, हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हंसल मेहता ने कहा कि इस फिल्म को बनाते वक्त सबसे अच्छी बात यह रही कि बजट फेल नहीं हुआ। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, वहीं इसे एकता कपूर और करीना कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म इसी महीने रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed