बॉलीवुड की चकाचौंध हर किसी को आकर्षित करता है। यहां सपने लेकर पहुंचने वाले ढेरों कलाकारों की आकांक्षाएं और उनके पारिवारिक मूल्यों के टकराने की खबरें चर्चा में रही हैं। इंडस्ट्री में सफल होने के बाद उनके परिवार का समर्थन उन्हें मिला, लेकिन उस सफलता को पाने के लिए कई सितारे ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के खिलाफ जाकर अपने अभिनय करियर चुना। इन सितारों ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया, चलिए आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं।
Bollywood Celebs: परिवार के खिलाफ जाकर लिया एक्टिंग में करियर का फैसला, आज दिग्गज कलाकारों में होती है पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम कंगना रनौत का है, जिन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए अपने परिवार और घर तक को छोड़ दिया था। हालांकि, कंगना के इंडस्ट्री में सफल होने के बाद उन्हें परिवार का साथ मिला और आज उनके माता-पिता इस बात का काफी गर्व रहता है। जिसका खुलासा कंगना ने खुद एक साक्षात्कार में किया था।
लिस्ट में अगला नाम अभिनेत्री राधिका आप्टे का है, राधिका के माता-पिता दोनों मेडिकल के पेशे से जुड़े है। पुणे में जन्मी राधिका ने अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया था, लेकिन अभिनय के प्रति उनके प्यार ने उन्हें इंडस्ट्री में आने के प्रेरित किया। हालांकि, उनके पिता अभिनेत्री के फैसले के खिलाफ थे। कुछ साल बाद राधिका ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली।
फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाली मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने पिता रणधीर कपूर के खिलाफ जाकर एक्टिंग को चुना था। करिश्मा कपूर के अभिनय के फैसले को लेकर उन्हें अपने परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। मशहूर अभिनेता रहे रणधीर कपूर का मानना था कि कपूर परिवार की किसी भी महिला ने फिल्मों में काम नहीं किया है ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी करिश्मा अभिनय करें। हालांकि, करिश्मा ने खुद के साबित किया और कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने 15 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था।
Priyanka Chahar: गंदे कपड़ों में होटल पहुंचीं प्रियंका चाहर, गार्ड ने रोका, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
इसके अलावा दिग्गज अभिनेता रहे इरफान खान जिन्होंने बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई, उन्हें अभिनय को लेकर परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। जयपुर के एक साधारण परिवार से आने वाले इरफान के अभिनय के प्रति जुनून ने उन्हें दर्शकों के दिल खास जगह बनाई और अभिनय के दुनिया के दिग्गज सितारों में शामिल हो गए। हालांकि, अब इरफान हमारे बीच भले ही नहीं है, लेकिन उनकी अदाकारी को लोग आज भी याद करते हैं।
Aruna Irani: पुरानी यादों में खोईं अरुणा ईरानी, बोलीं- मुमताज मुझे प्यार से अपने पुराने कपड़े देती थीं