फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maidaan: 'मैदान' के निर्माताओं को बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने हटाई अजय देवगन की फिल्म की रिलीज पर लगी रोक

Thu, 11 Apr 2024 04:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 11 Apr 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Karnataka high court lifts ban on release of ajay devgn boney kapoor film maidaan after plagiarism case filed
मैदान - फोटो : इंस्टाग्राम

आज अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैदान' स्पोर्ट्स ड्रामा फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की यात्रा को दर्शाने वाली एक बायोपिक है। आज फिल्म बड़ी मुश्किल में फंस गई थी। इस फिल्म पर साहित्यिक चोरी के आरोप लगे। ये आरोप कर्नाटक के अनिल कुमार नाम के एक स्क्रिप्ट राइटर ने लगाए। पटकथा लेखक अनिल कुमार की साहित्यिक चोरी की शिकायत के कारण मैसूर सत्र अदालत के आदेश के बाद कर्नाटक में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कर्नाटक हाई कोर्ट ने फिल्म को क्लीन चिट दे दी है।

Karnataka high court lifts ban on release of ajay devgn boney kapoor film maidaan after plagiarism case filed
फिल्म मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज पर हालिया स्थगन आदेश को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कर्नाटक हाई कोर्ट ने रिलीज पर लगी रोक हटा दी है। आज, कर्नाटक उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों ने रोक हटा दी, जिससे फिल्म की रिलीज योजना के अनुसार आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई।
Bade Miyan Chote Miyan Twitter Review: अक्षय कुमार-टाइगर की फिल्म हिट या फ्लॉप, देखने से पहले पढ़ लीजिए रिव्यू

Karnataka high court lifts ban on release of ajay devgn boney kapoor film maidaan after plagiarism case filed
मैदान - फोटो : Social media

इससे पहले मैदान के निर्माता बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने स्थगन आदेश के जवाब में एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी किया था। इसमें लिखा था, 'प्रिय सभी, हमें अभी-अभी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाले जिला न्यायाधीश के आदेश की प्रति दी गई है। शुरुआत में हम रिकॉर्ड पर रखना चाहेंगे कि जिला न्यायाधीश द्वारा पारित यह आदेश, हमें सुनवाई का अवसर दिए बिना एक पक्षीय आदेश दिया गया। यह मुकदमा दायर करने या मामले की सुनवाई से पहले हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया था।'
Vishal Mishra New Car: 'एनिमल' के एक और कलाकार ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka high court lifts ban on release of ajay devgn boney kapoor film maidaan after plagiarism case filed
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्रिप्ट राइटर अनिल कुमार ने दावा किया है कि उन्होंने 2010 में अपनी फिल्म की कहानी लिखना शुरू किया था। 2018 में उन्होंने इसके बारे में एक पोस्टर साझा किया और लिंक्डइन के माध्यम से सहायक निर्देशक सुखदास सूर्यवंशी से संपर्क किया। सूर्यवंशी ने उन्हें मुंबई बुलाया और स्क्रिप्ट मांगी। उनका दावा है कि उनके पास सबूत के तौर पर चैट हिस्ट्री है। सूर्यवंशी के दावे के मुताबिक कुछ कारणों से वे आमिर खान से नहीं मिल सके। इसके बाद उन्होंने सुखदास सूर्यवंशी को कहानी दी और इसे स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के साथ पंजीकृत कराया।
TV Celebs Eid: टीवी के सितारों ने इस खास अंदाज में दी ईद की मुबारक! फैंस के लिए मांगी खुशियों की दुआ

विज्ञापन
Karnataka high court lifts ban on release of ajay devgn boney kapoor film maidaan after plagiarism case filed
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी की झलक पेश करते है, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया। उनकी जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कोच सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग को श्रद्धांजलि है, जिसमें 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में टीम की जीत को दर्शाया गया है। अजय देवगन के अलावा मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ्रेश लाइम फिल्म्स, जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। वहीं गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। यह जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है।
Mohit Suri: मोहित सूरी से रिटर्न गिफ्ट के लिए अहान की खास फरमाइश, सोशल मीडिया पोस्ट पर मिलीं खूब प्रतिक्रियाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed