फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने ओरछा में एंजॉय किया स्ट्रीट फूड, 'भूल भुलैया 3' अभिनेता बोले- जस्ट 'चाट-इंग'

Sun, 07 Jul 2024 12:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 07 Jul 2024 12:08 PM IST
सार

‘भूल भुलैया 3’ अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ओरछा में फिल्म की शूटिंग के बीच में एक छोटा और फूड ब्रेक लिया। इस दौरान कार्तिक ओरछा नगरी में स्थानीय स्ट्रीट चाट का आनंद लेते नजर आए। कार्तिक की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। साथ ही कार्तिक के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan aka Rooh baba Enjoys Local Street Chaat In Orchha Amid Bhool Bhulaiyaa 3 Shoot See viral Photos
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

‘भूल भुलैया 3’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कार्तिक एक बार फिर से रूह बाबा बनकर लोगों के भूत भगाते नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा तृप्ती डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी नजर आएंगी। यह ‘भूल भुलैया’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है। ‘भूल भुलैया 2’ में भी कार्तिक नजर आए थे, जबकि ‘भूल भुलैया 1’ में अक्षय कुमार ने अहम रोल निभाया था। बहरहाल, कार्तिक अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। कार्तिक के प्रशंसकों को फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग कोलकाता के बाद अब ओरछा में शुरू हो चुकी है। हाल ही में कार्तिक को शहर में स्थानीय स्ट्रीट चाट खाते देखा गया। उन्होंने अपनी चाट खाते हुए कुछ तस्वीरें सोशल हैंडल पर साझा की हैं, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही हैं।

Kartik Aaryan aka Rooh baba Enjoys Local Street Chaat In Orchha Amid Bhool Bhulaiyaa 3 Shoot See viral Photos
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक की चाट खाते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा की, जिसमें वह ओरछा शहर की चाट खाते हुए दिखाई दिए, जबकि वहां पर मौजूद उनके प्रशंसकों ने एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया और वह लगातार उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। कार्तिक ने फोटो साझा कीं और कैप्शन में लिखा “बस चाट-इंग”।जैसे ही कार्तिक ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, उनके प्रशंसकों ने अपनी राय देना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, “आपको ‘भुल भुलैया’ के लिए शुभकामनाएं। आपको स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरते देखने का इंतजार नहीं कर सकता। आपने यह कर दिखाया! रूह बाबा।” एक और फैन ने लिखा, “बॉलीवुड में डाउन टू अर्थ मैन।” एक फैन ने फनी अंदाज में लिखा, ‘जल्दी चाट खाकर शूटिंग पर जाओ, देखो देखो मंजुलिका ढूंड रही होगी रूह बाबा को’

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan aka Rooh baba Enjoys Local Street Chaat In Orchha Amid Bhool Bhulaiyaa 3 Shoot See viral Photos
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक और तृप्ति फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए जून के आखिर तक ओरछा में ही रहेंगे। कहानी की आवश्यकता के अनुसार ही ओरछा को शूटिंग के लिए चुना गया है। टीम जुलाई तक वहां रहेगी। उसके बाद, फिल्म खत्म होने से पहले शूटिंग के लिए एक और शेड्यूल की योजना बनाई गई है। फिल्म के लिए ओरछा के कुछ दर्शनीय स्थानों का पता लगाने की उम्मीद है, क्योंकि यह स्थान राजा महल, जहांगीर महल और चतुर्भुज मंदिर जैसी मुगल वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
आलिया भट्ट के इस हॉट लुक को फैंस ने कृति सेनन से किया कंपेयर

विज्ञापन
Kartik Aaryan aka Rooh baba Enjoys Local Street Chaat In Orchha Amid Bhool Bhulaiyaa 3 Shoot See viral Photos
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का एक गाना बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े गानों में से एक है। इसमें 1000 डांसर शामिल हुए हैं और यह फिल्म में रूह बाबा का एंट्री सीन का गाना होगा। कार्तिक पिछले दो हफ्तों से इस पर काम कर रहे हैं। उनकी तैयारी लाजवाब है। सेट का पैमाना और भव्यता दर्शकों के लिए एक शानदार दृश्य का वादा करती है। गणेश और कार्तिक ने कुछ ऐसा करने की कोशिश की है जो पहले कभी नहीं देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed