इस साल फिल्म 'चंदू चैंपियन' के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर फैंस से मुलाकात करने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। एक बार फिर वे रूह बाबा बनकर आएंगे। वही, किरदार जिसने उनकी किस्मत के सितारे पलट दिए। 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में आ रहे हैं, जो 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। साथ में माधुरी दीक्षित भी हैं। आज मंगलवार को दोनों सितारे इस फिल्म का प्रचार करने नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे।
Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म का प्रमोशन करने नवाबों के शहर पहुंचे रूह बाबा और नई मंजुलिका, अंदाज पर फैंस हुए फिदा
फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट सिर्फ दो दिन दूर है। एडवांस बुकिंग रविवार से ही शुरू हो चुकी हैं और दर्शकों से इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच सितारों ने भी प्रमोशन के लिए कमर कस ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की सड़कों पर घूमते दिखे रूह बाबा
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक वीडियो अपलोड की है, जिसमें वे और माधुरी दीक्षित मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों सितारे कार में बैठे लखनऊ की सड़कों पर घूम रहे हैं और फिल्म के टाइटल ट्रैक पर डांस भी कर रहे हैं।
मजेदार अंदाज में लिखा कैप्शन
इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने ऐसा मजेदार कैप्शन लिखा है कि यूजर्स उनके कैप्शन लिखने के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे। कार्तिक ने लखनऊ में होने की सूचना दिलचस्प तरीके से दी है। उन्होंने लिखा है, 'माधुरी के साथ रील बनाने का मौका है। फिल्म की रिलीज को सिर्फ 3 तीन बाकी'।
यूजर्स दे रहे बधाई
कार्तिक आर्यन की इस आगामी फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही, माधुरी और कार्तिक के अंदाज पर भी फिदा हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'खुशनसीब है वो इंसान जो माधुरी दीक्षित के साथ रील बना रहा है'। एक यूजर ने लिखा, 'सारी चीजें एक तरफ और कार्तिक का कैप्शन लिखने का तरीका एक तरफ'। एक यूजर ने लिखा, 'कार्तिक और माधुरी मैम...फिल्म धमाल होगी'।
Diwali Party: दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारुकी
एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित मंजुलिका के रूप में नजर आएंगी। उनके अलावा विद्या बालन भी मंजुलिका बनकर फिल्म में लौट रही हैं। साथ ही तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म का हिस्सा है। एडवांस बुकिंग में 'भूल भुलैया 3' ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह पहले दिन धांसू ओपनिंग ले सकती है।
Zayed khan: जायद खान ने साझा किया 'मैं हूं ना' से जुड़ा अनुभव, जब शाहरुख के एक सवाल ने किया परेशान