Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kartik Aaryan Humble Gesture At Bhool Bhulaiyaa 3 Promotions Wins Hearts Fans Reaction shoots new more songs
{"_id":"66e6518cd5d02c8c3d03f2f7","slug":"kartik-aaryan-humble-gesture-at-bhool-bhulaiyaa-3-promotions-wins-hearts-fans-reaction-shoots-new-more-songs-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3: जल्द शुरू होगी भूल भुलैया 3 के दो नए गानों की शूटिंग? कैसे कार्तिक ने जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhool Bhulaiyaa 3: जल्द शुरू होगी भूल भुलैया 3 के दो नए गानों की शूटिंग? कैसे कार्तिक ने जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:46 AM IST
सार
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म भूल भुलैया 3 के प्रमोशन में जोरो-शोरो से जुट गए हैं। यह हॉरर कॉमेडी से भरपूर फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस इवेंट के दौरान कार्तिक का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जो प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। कार्तिक के इस वीडियो पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म भूल भुलैया 3 के प्रमोशन में जोरो-शोरो से जुट गए हैं। यह हॉरर कॉमेडी से भरपूर फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस इवेंट के दौरान कार्तिक का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जो प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। कार्तिक के इस वीडियो पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में आप कार्तिक आर्यन को काले रंग के सूट में हैंडसम लुक में पोज देते हुए देख सकते हैं। हालांकि, कैमरे के लिए पोज देने से पहले, अभिनेता ने फर्श पर एक प्लास्टिक की पानी की बोतल देखी और उन्होंने तुरंत उसे उठाया और एक तरफ रख दिया। अभिनेता के इस विनम्र हाव-भाव को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और अब सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया अब रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "दयालु हृदय", दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "डाउन टू अर्थ", एक और प्रशंसक ने लिखा, 'सच में हीरो है', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'भूल भुलैया 3 का इंतजार है'
"भूल भुलैया 2 और 'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता के बाद से साफ पता चलता है कि दर्शक हॉरर-कॉमेडी को देखना काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब इन फिल्मों की फ्रैंचाइजी भी खूब चल रही हैं। मीडिया रिपोरट्स के अनुसार, निर्माताओं ने फैसला किया है कि इस फिल्म के मनोरंजन को बढ़ाने के लिए दो और गाने शूट किए जा सकते हैं। भूल भुलैया 3 के इन दो नए गानों में लगभग सात से आठ और सीक्वेंस जोड़े जाएंगे। इन ट्रैक्स का इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन के लिए किया जाएगा या नहीं यह अभी भी साफ नहीं हो पाया है।
इन गानों की शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू होगी। इससे किसी भी तरह से भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट पर असर नहीं पड़ेगा। भूल भुलैया 3 ने प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता और उत्साह पैदा कर दिया है क्योंकि इसकी फ्रैंचाइजी में रूह बाबा और मंजुलिका एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित तो नजर आएंगी ही इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में विजय राज, राजपाल यादव, पार्थ सिद्धपुरा, संजय मिश्रा, राजेश शर्मा, अश्विनी कलसेकर भी नजर आ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।