फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: निर्देशक को पसंद नहीं आया था पहला शॉट, 'रूह बाबा' के रोल में ढलने के लिए कार्तिक को लगा समय

Thu, 10 Oct 2024 12:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Oct 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan revealed it took him a while to get into the Bhool Bhulaiyaa 3 zone after Chandu Champion
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी जल्द ही दर्शकों के लिए हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' लेकर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लोगों से मिल रहे प्यार से अनीस बज्मी काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि, अब कार्तिक ने बताया है कि उन्हें 'भूल-भुलैया 3' के किरदार में ढलने के लिए काफी समय लगा था, जिससे अनीस बज्मी काफी हैरान हो गए थे। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।

Kartik Aaryan revealed it took him a while to get into the Bhool Bhulaiyaa 3 zone after Chandu Champion
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में, बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने याद करते हुए कहा, "चंदू चैंपियन के बाद मैं 'भूल भुलैया 3' के सेट पर गया। मैं हर काम बेहद आराम से कर रहा था। मेरी आवाज शांत थी। जब अनीस बज्मी ने पहला शॉट लिया, तो वह चौंक गए। मेरा शॉट देखकर उन्होंने तुरंत कहा, 'कार्तिक, जागो, यह एक अलग दुनिया है'। मुझे 'भूल भुलैया 3' के माहौल में वापस आने में कुछ दिन लग गए। मैं 'चंदू चैंपियन' में डूबा हुआ था।"

Kartik Aaryan revealed it took him a while to get into the Bhool Bhulaiyaa 3 zone after Chandu Champion
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन ने साझा किया कि फिल्म बड़ी और डरावनी होने वाली है। उन्होंने कहा, ''इस बार हमारे पास बड़ा बजट है। यह एक बड़ा अंतर था।'' अभिनेता ने याद किया कि कम बजट और दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर कंफ्यूजन के कारण 'भूल भुलैया 2' चुनौतीपूर्ण थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan revealed it took him a while to get into the Bhool Bhulaiyaa 3 zone after Chandu Champion
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने कहा, ''पिछली बार, इसे शूट करना एक टास्क था। दर्शकों को यह भी पता नहीं था कि हम सीक्वल क्यों बना रहे हैं, और उन्हें लगा कि यह काम नहीं करेगा। हालांकि, मुझे खुशी है, भूषण सर और अनीस बज्मी ने प्रोजेक्ट पर विश्वास किया और इसे किसी तरह बनाया।"

विज्ञापन
Kartik Aaryan revealed it took him a while to get into the Bhool Bhulaiyaa 3 zone after Chandu Champion
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कार्तिक ने आगे कहा, "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हमने जो मेहनत और पैसा लगाया है, उसका हमें अच्छा रिटर्न मिलेगा। मेरा मानना है कि तीसरे भाग में दूसरे की तुलना में अधिक डरावनी है, जिसे हम टीजर और ट्रेलर में दिखाने में असमर्थ हैं, लेकिन आप यह सब फिल्म में देखेंगे तो आप खुद कहेंगे।"
 

Vettaiyan: इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने खरीदे 'वेट्टैयन' के ओटीटी अधिकार, रजनीकांत की फिल्म पर आई नई जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed