फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की रिलीज से पहले कार्तिक ने साइन की चौथी किस्त? अनीस बज्मी ने शुरू किया काम!

Fri, 18 Oct 2024 12:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 18 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan signs Bhool Bhulaiyaa 4 before bhool bhulaiyaa 3 release anees bazmee starts film work reports
भूल भुलैया 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता अपने सबसे पसंदीदा किरदार रूह बाबा के साथ वापस आएंगे और इस फिल्म में मंजुलिका बन विद्या बालन भी वापस आएंगी। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब, फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले ही ऐसी खबरें आई हैं कि निर्माताओं ने 'भूल भुलैया 4' के लिए काम शुरू कर दिया है।

Kartik Aaryan signs Bhool Bhulaiyaa 4 before bhool bhulaiyaa 3 release anees bazmee starts film work reports
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-सीरीज के निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि फिल्म की तीसरी किस्त भूल भुलैया 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी और फिल्म के चौथे भाग पर काम शुरू हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि टी सीरीज के निर्माता इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि फिल्म की तस्करी किस्त, 'भूल भुलैया 2' के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। यह पहले भाग से दोगुना मनोरंजक है। फिल्म की चौथी किस्त के लिए विचार पहले ही शुरू हो चुका है और 'भूल भुलैया 3' के रिलीज होते ही पार्ट 4 पर काम शुरू हो जाएगा।

Kartik Aaryan signs Bhool Bhulaiyaa 4 before bhool bhulaiyaa 3 release anees bazmee starts film work reports
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम:@kartikaaryan

इस कारण से हिट फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर काम शुरू हो चुका है, जिसमें कार्तिक आर्यन एक बार फिर मुख्य भूमिका में हैं। अब देखना यह है कि 'भूल भुलैया 4' में मंजुलिका का किरदार कौन निभाएगा और फिल्म में कार्तिक की प्रेमिका कौन होगी। हालांकि, फिल्म के चौथे भाग को लेकर न तो कार्तिक की ओर से और न ही अब तक निर्माताओं की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आई है। इस पर अभी आधिकारिक मुहर लगने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan signs Bhool Bhulaiyaa 4 before bhool bhulaiyaa 3 release anees bazmee starts film work reports
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' की बात करें तो कार्तिक के रूह बाबा इस बार दो मंजुलिका से लड़ेंगे, जिनका किरदार विद्या बालन और माधुरी दीक्षित निभाएंगी। वहीं तृप्ति डिमरी फिल्म में आर्यन की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म में शानदार सहायक कलाकार हैं, जिनमें राजपाल यादव, विजय राज, अश्विनी कालसेकर, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा और अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan signs Bhool Bhulaiyaa 4 before bhool bhulaiyaa 3 release anees bazmee starts film work reports
सिंघम 3-भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' से बड़ा क्लैश होगा, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रवि किशन और टाइगर श्रॉफ हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में इन दोनों फिल्मों के बीच महा मुकाबला देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed