फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन क्यों खरीदते हैं महंगी कारें? साझा किया पुरानी कार से जुड़ा भावुक किस्सा

Sat, 02 Nov 2024 06:56 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 02 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें महंगी कारों का शौक क्यों है? अभिनेता ने अपनी थर्ड-हैंड कार से जुड़ा भावुक किस्सा भी साझा किया। आइए जानते हैं अभिनेता के कारों के शौक की वजह…
 

विज्ञापन
Kartik Aaryan, why kartik buy expensive cars,
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक इसका लुत्फ उठा रहे हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन एक कार प्रेमी भी हैं। उन्हें अक्सर कारों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए देखा और सुना जा सकता है। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली कार के बारे में भावनात्मक किस्सा साझा किया। 


 
Kartik Aaryan, why kartik buy expensive cars,
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
क्यों खरीदते हैं कार्तिक महंगी कारें?
अभिनेता ने हाल ही में एक साक्षात्कार में अपने कार प्रेम के बारे में बात करते हुए कहा कि वह हाई-एंड कारें खरीदते हैं ताकि वह “पिछली कुंठाओं” से निपट सकें, जब वह एक अच्छी गाड़ी नहीं खरीद पाते थे। अभिनेता ने अपनी पहली खरीदी कार के बारे में भी साझा किया।
Maharaja: विदेश में अब तक धमाल मचा रही 'महाराजा', इस देश में छह हफ्ते तक फिल्म ने किया ट्रेंड

 
Kartik Aaryan, why kartik buy expensive cars,
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
थर्ड हैंड कार खरीदी थी कार्तिक ने
कार्तिक आर्यन ने कहा कि यह एक “थर्ड-हैंड” कार थी, जिसे उन्होंने लगभग 50,000 रुपये में खरीदा था। उन्होंने याद किया कि भले ही कार में कई समस्याएं थीं, लेकिन वह इससे जुड़ गए और जब उन्होंने उसे बेंचा तो वह काफी भावुक हो गए थे। मैशेबल इंडिया से बात करते हुए, कार्तिक ने याद किया कि उनकी कार “थर्ड-हैंड” थी। उन्होंने कहा, क्योंकि “जिस व्यक्ति ने कार मुझे बेची थी, उसने इसे सेकंड-हैंड खरीदा था।” 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan, why kartik buy expensive cars,
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक के पास थी ये कार
कार्तिक ने कहा कि कार टोयोटा कोरोला थी, लेकिन “बहुत खराब स्थिति” में थी। उन्होंने कहा, “ड्राइवर की तरफ से उस कार का दरवाजा नहीं खुलता था और आप इसे रिपेयर भी नहीं करवा सकते थे। मैं पैसेंजर की तरफ से बाहर निकलता था। मानसून के दौरान छत से कार के अंदर पानी रिसता था और यह मेरे सिर पर टपकता था, इसे ठीक नहीं किया जा सकता था।” 

 
विज्ञापन
Kartik Aaryan, why kartik buy expensive cars,
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार में बिताए पलों को किया याद
कार्तिक ने उस कार में बिताए अच्छे पलों को याद किया और बताया कि उन्हें उसमें लगा म्यूजिक सिस्टम बहुत पसंद था। उन्होंने कहा,  “मुझे उस कार से बहुत लगाव था। जब चीजें ठीक नहीं चल रही होती थीं तो मैं उसमें लंबी ड्राइव पर जाता था। जब मैंने वह कार किसी को दी तो मैं काफी भावुक हो गया था। मैंने उसे बेचा नहीं, मैंने बस इसलिए दिया, क्योंकि किसी को इसकी जरूरत थी। कार्तिक ने एक अन्य साक्षात्कार में कहा, “मैं इस बात से इतना नाराज था कि मैंने फैसला कर लिया था कि मैं अपनी सभी सपनों की कारें खरीदूंगा और गैरेज को कारों से भर दूंगा। इसलिए मुझे कभी ऐसा नहीं लगता कि कारों की कमी है।” अभिनेता के कार कलेक्शन की बात की जाए तो उनके पास  एक लेम्बोर्गिनी, रेंज रोवर, मैकलारेन और एक मिनी कूपर है।

Taapsee Pannu: 'डंकी' और 'जुड़वा 2' को लेकर बोलीं तापसी, 'मैंने पैसों के लिए ये फिल्में नहीं की बल्कि...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed