बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब हाल ही में, शहंशाह ने कंटेस्टेंट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की बातें भी शेयर कीं। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने बच्चों को स्काई डाइविंग करने की परमिशन नहीं दी है। चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने और कौन से खुलासे किए हैं।
KBC15: बिग बी ने आज तक बच्चों को नहीं दी स्काई डाइविंग करने की अनुमति, बोले- जंप करना है तो समंदर में करिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, 'कौन बनेगा करोड़पति 15' शो में अमिताभ ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी अपने बच्चों के स्काई डाइविंग करने की परमिशन नहीं दी है। दरअसल, हालिया एपिसोड में बिग बी के सामने वाली सीट पर बैठे कंटेस्टेंट ने अमिताभ के सामने अपनी इच्छा जाहिर की। जब यूपीएससी एस्पायरेंट राहुल ने केबीसी के मंच पर बतौर कंटेस्टेंट अपनी इच्छा जाहिर की तो सभी लोग हैरान रह गए। राहुल ने कहा कि वे स्काई डायविंग करना चाहते हैं।
Dunki Drop 4 Reaction: डंकी का ट्रेलर देखकर खुशी से झूमे फैंस, फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
केबीसी शो में आकाश ने कहा, 'मैं स्काई डायविंग करना चाहता हूं। एक बार मुझे चांस भी मिला, जब में कनाडा में इंटर्नशिप कर रहा था पर मेरी मां ने मुझे नहीं करने दी।' अमिताभ बच्चन ने आकाश की मां को सपोर्ट किया और खुलासा किया कि उन्होंने भी अपने बच्चों को कभी भी स्काई डाइविंग करने की परमिशन नहीं दी है। अमिताभ बच्चन ने कहा, 'अगली बार जब राहुल परमिशन के लिए आए तो बिल्कुल मत दीजिएगा। मैं भी एक पिता हूं और जब मेरे बच्चे अभिषेक और श्वेता इसके परमिशन के लिए आए तो मैंने उन्हें परमिशन नहीं देता हूं। यह काफी डरावना और रिस्की है।'
KWK 8: इस प्रक्रिया के तहत 'कॉफी विद करण' में आते है मेहमान, करण जौहर बोले- शो में बुलाना आसान नहीं है...
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, 'मैं हमेशा इससे डरता हूं, उन्होंने मुझसे कहा कि यहां सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा जाता है और पूरी ट्रेनिंग दी जाती है, लेकिन सोचिए कि अगर पैराशूट ना खुले तो? जानबूझकर रिस्क थोड़ी ना लेना है। अगर आपको जंप करना है तो समंदर में करिए और मछलियां ढूंढिए, आकाश में आखिर क्यों जाना है।'
Deepika Padukone: 'फाइटर' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गणपत' में अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेता के पास फिल्म 'सेक्शन 84' भी है। इसके अलावा अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगे।