{"_id":"656ecdd25a6e111e1e021eba","slug":"karan-johar-reveals-criteria-for-determining-guest-combinations-on-koffee-with-karan-season-8-2023-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KWK 8: इस प्रक्रिया के तहत 'कॉफी विद करण' में आते है मेहमान, करण जौहर बोले- शो में बुलाना आसान नहीं है...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
KWK 8: इस प्रक्रिया के तहत 'कॉफी विद करण' में आते है मेहमान, करण जौहर बोले- शो में बुलाना आसान नहीं है...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:46 PM IST
सार
करण जौहर अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। करण जौहर ने शो में अतिथि के चयन करने पर खुलकर बात की। निर्माता ने कहा, 'शो में सितारों को बुलाना आसान नहीं है।'
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 'कॉफी विद करण 8' के बीते कई एपिसोड्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। हर बार की तरह इस बार भी शो में फिल्मी सितारों से जुड़े कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। हालांकि, शो को लेकर करण जौहर को कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में करण जौहर ने शो में अतिथि के चयन करने पर खुलकर बात की। निर्माता ने कहा, 'शो में सितारों को बुलाना आसान नहीं है।'
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : social media
एक बातचीत के दौरान करण जौहर ने कहा कि 'कॉफी विद करण' में सितारों की जोड़ी को बुलाना आसान नहीं है। निर्माता ने कहा, 'शो में बुलाने के लिए सितारों से पूछना पड़ता है कि आप आ सकते है या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि स्टार्स के पास शो में आने के लिए समय नहीं होता है।' इसके अलावा करण जौहर ने कहा कि शो को डेढ़ महीने के अंदर की पूरा करने की चुनौती होती है।
'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर ने कहा, 'आपके लिए यह कहना बहुत आसान है कि ए और बी को एक साथ ले लेकर आओ, लेकिन उस दौरान ए और बी शहर में हैं। क्या वे व्यस्त हैं? क्या वे आना भी चाहते हैं? शो में बुलाने से पहले ये सब देखना पड़ता है। सितारों की इच्छा होगी तभी वे चैट शो में आएंगे। शो में मैं किसी को भी आने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि मैंने कहा, शो में जोड़ियों को बुलाने के लिए उनकी इच्छा और समय पर निर्भर है। दो लोगों को एक साथ जोड़ने में बहुत समय लगता है। दोनों सितारों से पूछना पड़ता है। अगर वे शो में भाग लेने से मना कर देते है, तो और लोगों से बात करनी पड़ती है। शो में हर किसी को बुलाना आसान नहीं है। मुझे बोला जाता है कि आप क्यों इन जोड़ियों को शो पर नहीं ला रहे हैं। मैं कोई जादूगर नहीं हूं और ना किसी को शो पर आने के लिए मजबूर कर सकता हूं।'
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार निर्माता ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया था। हाल ही में, फिल्म निर्माता ने घोषणा की थी कि वह 'रॉकी और रानी' के बाद एक एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है। इन दिनों निर्माता 'कॉफी विद करण' शो में फिल्मी सितारों से जुड़े कई तरह के खुलासे करते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।