फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘केसरी 2’ ही नहीं इन बॉलीवुड फिल्मों में भी दिख चुकी है ब्रिटिश कोर्ट की झलक, पढ़िए लिस्ट

Sun, 20 Apr 2025 01:31 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 20 Apr 2025 01:31 PM IST
सार

British Courtroom Drama Movies: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ जलियांवाला बाग कांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित है, जिसमें सी शंकरन नायर की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म एक इंटेंस कोर्ट रूम ड्रामा है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में ब्रिटिश कोर्ट की कार्रवाई की झलक दिख चुकी है। 
 

विज्ञापन
Kesari 2 movies which shown british courtroom in film shaheed mangal pandey sardar udham singh
फिल्में जिनमें दिखा ब्रिटिश कोर्ट रूम - फोटो : इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियो ग्रैब

सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म जलियांवाला बाग कांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित है, जिसमें सी शंकरन नायर की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म एक ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा है। ‘केसरी 2’ अंग्रेजों के जमाने की अदालत देखने को मिलती है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में अंग्रेजों के जमाने की अदालत की झलक देखने को मिली है। जानते हैं वह कौन-कौन सी फिल्में हैं।

Kesari 2 movies which shown british courtroom in film shaheed mangal pandey sardar udham singh
शहीद - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

शहीद 
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित फिल्म ‘शहीद’ साल 1965 में बनी। इस फिल्म में भगत सिंह की कहानी दिखाई गई है। इसकी कहानी स्वयं भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी। मनोज कुमार ने इस फिल्म भगत सिंह का किरदार निभाया है। इस फिल्म में ब्रिटिश कोर्ट की कार्रवाई देखने को मिली थी।

Kesari 2 movies which shown british courtroom in film shaheed mangal pandey sardar udham singh
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
साल 2002 में राजकुमार संतोषी ने भी भगत सिंह के जीवन पर फिल्म बनाई। ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन ने भगत सिंह की भूमिका अदा की। फिल्म में भगत सिंह के बचपन से लेकर जलियांवाला बाग हत्याकांड के गवाह बनने तक के जीवन और उनको फांसी देने तक को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kesari 2 movies which shown british courtroom in film shaheed mangal pandey sardar udham singh
मंगल पांडे - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

मंगल पांडे
महान क्रांतिकारी मंगल पांडे के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ नाम की फिल्म बनी जो, 1857 के सिपाही विद्रोह पर बनी है। फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Kesari 2 movies which shown british courtroom in film shaheed mangal pandey sardar udham singh
सरदार उधम सिंह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

सरदार उधम सिंह
साल 2021 में विक्की कौशल ‘सरदार उधम सिंह’ फिल्म लेकर आए। जो सरदार उधम सिंह के लंदन जाकर माइकल ओ'डायर को मारने और उनको फांसी होने की कहानी को दिखाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed