Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Khel Khel Mein box office collection day 21 akshay kumar vaani kapoor taapsee pannu film total earning
{"_id":"66d86ca9005b4095c30c3866","slug":"khel-khel-mein-box-office-collection-day-21-akshay-kumar-vaani-kapoor-taapsee-pannu-film-total-earning-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khel Khel Mein Day 21 Box Office: 'स्त्री 2' ने चौपट की 'खेल-खेल में' की कमाई, 21वें दिन भी रेंगती दिखी फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khel Khel Mein Day 21 Box Office: 'स्त्री 2' ने चौपट की 'खेल-खेल में' की कमाई, 21वें दिन भी रेंगती दिखी फिल्म
इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' पर आधारित 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में उतारा गया था। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म से फैंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इसका टिकट खिड़की पर संघर्ष खत्म ही नहीं हो रहा है। फिल्म की कमाई हर गुजरते दिन के साथ गिरती ही जा रही है।
2 of 5
'खेल खेल में'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खिलाड़ी कुमार की ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है। फिल्म की सीधी टक्कर 'स्त्री 2' और 'वेदा' से थी। फिल्म को अच्छी ओपनिंग जरूर मिली थी, लेकिन फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है ये आधा बजट भी वसूल नहीं पाई है। ऐसे में फिल्म के कलाकारों के साथ खिलाड़ी कुमार के करियर में एक और फ्लॉप फिल्म जुड़ गई है।
3 of 5
'खेल खेल में'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि अक्षय की 'खेल खेल में' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के पीछे पूरी तरह से 'स्त्री 2' का हाथ है। 'स्त्री 2' ने अक्षय की फिल्म की कमाई को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। हालांकि, फिल्म हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने कैसे भी 20 दिनों में 30 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन अपना बजट निकालना ही मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'खेल खेल में'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 21वें दिन 38 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 30.74 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के कारोबार को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह दर्शकों के बीच आखिरी सांस ले रही है। और फिल्म का प्रदर्शन ऐसा ही रहा है तो वो दिन दूर नहीं, जब फिल्म सिनेमाघरों को जल्द ही अलविदा कह देगी।
विज्ञापन
5 of 5
'खेल खेल में' शूटिंग सेट की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम- फरदीन खान
'खेल खेल में' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म, केकेएम फिल्म और वकाउ फिल्म्स ने किया है। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, आदित्य सील, फरदीन खान और प्रज्ञा जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।