अक्षय कुमार अपनी आगामी कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले, अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ हाजी अली जाकर सम्मान जताया और आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने रेनोवेशन के लिए 1.21 करोड़ रुपये भी दान किए। इससे पहले, अक्षय ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान 3 करोड़ रुपये दान किए थे।
Akshay Kumar: हाजी अली दरगाह के रेनोवेशन के लिए अक्षय ने दान किए करोड़ों रुपये, फैंस ने कहा- बड़े दिलवाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, अक्षय कुमार को हाजी अली जाते हुए, प्रार्थना करते हुए और दरगाह परचादर चढ़ाते हुए देखे गए। दरगाह के ट्रस्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा करके अभिनेता के योगदान की पुष्टि की। वीडियो में अक्षय समिति के सदस्यों के साथ दरगाह की ओर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर उन्हें मुदस्सर अजीज के साथ प्रार्थना करते हुए देखा गया। बाद में, अक्षय को प्रबंध ने सम्मानित भी किया।
वीडियो के साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया, "अक्षय कुमार, एक सच्चे मुंबईकर और एक परोपकारी व्यक्ति हैं, उन्होंने रेनोवेशन खर्च के एक हिस्से की जिम्मेदारी ली, जिसकी राशि 1,21,00,000/- रुपये थी।" यह भी बताया गया कि सदस्यों ने अभिनेता के दिवंगत माता-पिता के लिए प्रार्थना की गई।
View this post on Instagram
A post shared by Dargah Hazrat Makhdumali Mahimi (@makhdumali_mahimi)
बता दें कि साल 2020 में जब देश कोरोना वायरस महामारी की चपेट में था, तब अक्षय ने क्रिकेटर-सांसद गौतम गंभीर की फाउंडेशन को 1 करोड़ रुपये का दान दिया था। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का भारी भरकम योगदान भी दिया था।
कुछ महीने पहले, निर्माता वाशु भगनानी ने पुष्टि की थी कि जब अक्षय कुमार बड़े मियां छोटे मियां के दौरान अभिनेताओं की फीस का भुगतान न करने के मामले में सवालों के घेरे में आए थे, तब उन्होंने उन्हें पैसों की मदद की थी। अभिनेता ने कथित तौर पर अन्य क्रू सदस्यों के बकाया भुगतान के लिए अपना भुगतान रोकने का फैसला किया था। अक्षय के इस नेक काम की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है। कुछ फैंस ने उन्हें 'बड़े दिलवाला' का टैग दे दिया है।
Neeti Mohan: नीति मोहन का साड़ी पहनकर एफिल टॉवर जाने का सपना हुआ पूरा, ओलंपिक में भारतीय टीम का बढ़ाया उत्साह