पेरिस ओलंपिक में अपनी पहली प्रस्तुति को लेकर नीति मोहन बेहद उत्साहित हैं। गायिका ने 8 अगस्त को इंडिया हाउस में मंच संभाला। यह एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य भारतीय एथलीटों का समर्थन करना है। यह पहली बार है, जब देश ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक में एक क्षेत्र स्थापित किया है। इसके साथ ही भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए देश को उम्मीदवार के रूप में भी पेश किया है।
Neeti Mohan: नीति मोहन का साड़ी पहनकर एफिल टॉवर जाने का सपना हुआ पूरा, ओलंपिक में भारतीय टीम का बढ़ाया उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शो का अनुभव साझा करते हुए सिंगर ने कहा, "मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा कुछ होगा। मुझे पेरिस में, इतनी शानदार भीड़ के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला, और मैं बहुत आज बहुत खुश हूं।"
गायिका के लिए यह एक यादगार दिन था, उन्होंने आगे कहा, "मैंने कुछ पुराने गाने और अपने सारे गाने का मैशअप प्रस्तुत किया। लोग हर गाने के साथ गा रहे थे। वे कूद रहे थे, नाच रहे थे और भावुक हो रहे थे।" बता दें कि नीति मोहन ने अपने शो में इंडिया वाले (हैप्पी न्यू ईयर; 2014) और तू है हो (मिस्टर एंड मिसेज माही) जैसे गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
नीति ने अपने शो के लिए ब्लू लहंगा पहना था। अपने लुक के बारे में बताते हुए नीति कहती हैं, "मैं एक भारतीय ड्रेस पहनना चाहती थी, इसलिए मैंने मंच पर लहंगा पहना। दुपट्टे के बजाय, मैंने जैकेट चुना क्योंकि मैं चाहती थी कि मेरा पहनावा एक फ्यूजन हो। यह भारी कढ़ाई और बहुत सारी चमक के साथ एक शानदार ड्रेस थी। नीला रंग भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है, यही वजह है कि मैंने भी इस रंग को चुना।"
गायिका से जब पूछा गया कि क्या वह फ्रांस की अपनी यात्रा के दौरान अपनी बकेट लिस्ट में कोई आइटम पूरा कर पाई हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से साड़ी पहनकर एफिल टॉवर जाना चाहती थी और मैं इस बात से खुश हूं कि मैं अपनी लिस्ट में से इसे पूरा कर पाई हूं। मैं खुद को साड़ी पहने हुए कल्पना करती थी। मैं अपने भारत को अपने साथ ले जाना चाहती हूं और मैंने आज ऐसा किया है।"
Films based On Advocacy: वकालत पर बनी ये फिल्में रहीं सुपरहिट, एक तो बन गई हिट फ्रेंचाइजी