फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: दिनेश विजान की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी कियारा आडवाणी? मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Fri, 25 Oct 2024 01:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 25 Oct 2024 01:21 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कियारा आडवाणी और दिनेश विजान एक फैंटसी कॉमेडी फिल्म पर काम करने की योजना बना रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह मुख्य भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
kiara advani in talks to Dinesh Vijan standalone comedy film reports actress visits stree 2 producer office
कियारा आडवाणी-दिनेश विजान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को गुरुवार शाम निर्माता दिनेश विजान के कार्यालय में देखा गया। अभिनेत्री को मुंबई के मैडॉक कार्यालय में उनसे मिलते हुए देखा गया। हालांकि, कियारा ने इस मुलाकात के बारे में कुछ नहीं बताया। वहीं, अब रिपोर्ट्स में अभिनेत्री को लेकर नया दावा किया जा रहा है।

kiara advani in talks to Dinesh Vijan standalone comedy film reports actress visits stree 2 producer office
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

फिल्म पर चर्चा कर रहे कियारा-दिनेश
सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि कियारा संभावित सहयोग पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलने गई थीं। दावा किया जा रहा है कि कियारा और दिनेश एक फैंटसी कॉमेडी फिल्म पर काम करने की योजना बना रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह मुख्य भूमिका निभाएंगी। हालांकि, अब तक कियारा ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।

kiara advani in talks to Dinesh Vijan standalone comedy film reports actress visits stree 2 producer office
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

कॉमेडी फिल्म में हॉरर का तड़का
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कियारा मैडॉक के साथ एक फैंटेसी कॉमेडी करने वाली हैं। हॉरर कॉमेडी फिल्म फिलहाल स्त्री सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा नहीं होगी, लेकिन कुछ सुपरनैचुरल दृश्यों के साथ फैंटेसी कॉमेडी स्पेस में एक स्टैंडअलोन फ्रेंचाइजी की शुरुआत होगी। इस फ्रेंचाइजी का स्वाद मौजूदा वाले से बहुत अलग होगा और निर्माताओं को एक रोमांचक यात्रा शुरू करने का भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani in talks to Dinesh Vijan standalone comedy film reports actress visits stree 2 producer office
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

फिल्म का निर्माण
रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माता 2025 के मध्य में फिल्म का निर्माण शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यह भी बताया गया है कि यह एक स्टार्ट-टू-फिनिश शूट शेड्यूल होगा। इसमें कियारा आडवाणी होंगी और बातचीत अंतिम चरण में है। एक बार जब चीजें कागज पर आ जाएंगी तो आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह कियारा की यह अगली फिल्म वॉर 2 और टॉक्सिक को खत्म करने के बाद शुरू होगी, जो वर्तमान में फ्लोर पर हैं।

विज्ञापन
kiara advani in talks to Dinesh Vijan standalone comedy film reports actress visits stree 2 producer office
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

कियारा की फिल्में
इस बीच कियारा के पास कतार में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इनमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ वॉर 2 शामिल है। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है। स्पाई थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। कियारा के पास डॉन 3 भी पाइपलाइन में है। वह रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। निर्देशक फरहान अख्तर ने पिछले साल फिल्म और कास्टिंग की घोषणा की थी।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed