{"_id":"6599a8be6b6910cb390aa11d","slug":"killer-soup-actress-konkona-sen-sharma-talks-about-his-next-directorial-project-know-what-she-said-2024-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Konkona Sen Sharma: 'मुझे खुद पर दबाव डालना पंसद नहीं', कोंकणा सेन ने बताया कब करेंगी अगली फिल्म का निर्देशन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Konkona Sen Sharma: 'मुझे खुद पर दबाव डालना पंसद नहीं', कोंकणा सेन ने बताया कब करेंगी अगली फिल्म का निर्देशन
बॉलीवुड में कोंकणा सेन शर्मा की अपनी एक अलग पहचान है। उन्होंने न सिर्फ अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता, बल्कि अपनी निर्देशन क्षमता का भी लोहा मनवाया। कोंकणा ने साल 2016 में 'ए डेथ इन द गंज' फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इस फिल्म को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि समीक्षकों ने भी इसे खूब सराहा। इसके बाद कोंकणा ने साल 2023 में रिलीज हुई 'लस्ट स्टोरीज 2' में 'द मिरर' का भी निर्देशन किया। फिल्हाल कोंकणा अपनी अपकंमिग वेब सीरीज 'किलर सूप' को लेकर चर्चा में हैं।
2 of 5
कोंकणा सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक साक्षात्कार में कोंकणा ने अपने अगले निर्देशन प्रोजेक्ट को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास एक वेब सीरीज और एक फिल्म का आइडिया है, लेकिन वे उसे तब तक आगे नहीं बढ़ाना चाहती, जब तक की लह खुद उसको लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाती। कोंकणा ने कहा, 'मैं एक वेब सीरीज के आइडिया पर काम करने की कोशिश कर रही है। मेरे पास एक फीचर फिल्म के लिए भी एक आइडिया है, लेकिन मैं खुद पर कोई दबाव डालना नहीं पसंद करती। अगर यह अच्छा नहीं हुआ तो मै खुद इसे छोड़ दूंगी। क्योंकि इस मामले में मेरे मानक थाड़े ऊंचे हैं'।
3 of 5
कोंकणा सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'मैं निर्देशन करूंगी, लेकिन बार-बार नहीं मुझे लगता है कि किसी भी ऐसी चीज के निर्देशन करने की कल्पना करना, जिसके लेकर मैं पूरी तरह से आश्वास्त नहीं है, वो हर किसी का समय और पैसा बर्बाद करने जैसा होगा। ये चीज मुझे कंपकंपा देती है। इस लिहाज से देखें तो निर्देशन की तुलना में अभिनय करना ज्यादा आसान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोंकणा सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
44 वर्षीय कोंकणा फिलहाल अपना पूरा ध्यान एक्टिंग पर लगाना चाहती है। उन्होंने बताया कि वह अच्छे किरदारों की तलाश में हैं, जिसे बेहतर तरीके से लिखा गया हो। उन्हें अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित 'किलर सूप' उनमें से एक लगता है, जो 12 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
5 of 5
किलर सूप
- फोटो : सोशल मीडिया
इस क्राइम शो में कोंकणा ने स्वाति शेट्टी का किरदार निभाया है। जो एक महत्वाकांक्षी शेफ है। वो चाहती है कि उसके पाया सूप को दुनियाभर में पसंद किया जाए, लेकिन इसी बीच एक हादसा होता है, जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देता है। एक गलती को छुपाने के लिए वो जल्दीबाज में कई सारी गलतियां करती है, जो उसे और उसके प्रेमी को मुसीबत में डाल देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।