फिल्म निर्देशक किरण राव और अभिनेता आमिर खान अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं। 2005 में इनका विवाह हुआ था। दोनों एक बेटे आजाद के माता-पिता बने, लेकिन वर्ष 2021 में इनकी राहें जुदा हो गईं। इनके तलाक की खबर सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगा था। तलाक जैसा फैसला जाहिर सी बात है कि किसी भी शादीशुदा जोड़े के लिए भी आसान नहीं होता, लेकिन किरण राव का कहना है कि उन्हें इस तलाक के बाद खुशी महसूस हुई।
Kiran Rao: 'यह अपनी खुशी के लिए लिया गया एक फैसला था', आमिर खान के साथ तलाक पर बोलीं किरण राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में किरण राव फेय डिसूजा के शो में अपने तलाक पर चर्चा करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे लोग आगे बढ़ते हैं, रिश्तों को अक्सर नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत पड़ती है। किरण राव ने अपने और आमिर खान के अलगाव को 'खुशहाल तलाक' बताया। उन्होंने यह भी कहा कि तलाक के बाद उन्हें किसी भी स्तर पर अकेलापन महसूस नहीं हुआ। किरण ने कहा कि आमिर खान ने उन्हें काफी खुश किया।
किरण राव अक्सर अपने पूर्व पति आमिर खान के साथ अपने रिश्ते पर बात करती नजर आती हैं। इससे पहले भी वे अपने रिलेशनशिप पर बात कर चुकी हैं। आमिर और किरण का तीन साल पहले ही तलाक हो चुका है, लेकिन वे अब भी काफी करीबी दोस्त हैं। बच्चे की परवरिश दोनों साथ कर रहे हैं। किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज' को भी दोनों ने मिलकर बनाया।
Vicky Kaushal: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरे फंस गए थे विक्की कौशल, पिटते-पिटते बचे थे अभिनेता
आमिर खान के साथ तलाक को लेकर किरण राव ने कहा कि तलाक उनकी खुशी के लिए लिया गया फैसला था। उन्होंने आगे कहा कि इससे उन्हें सचमुच बहुत खुशी मिली है। किरण ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अकेलेपन से नहीं गुजरना पड़ा। इसके लिए उन्होंने बेटे आजाद का शुक्रिया कहा और साथ ही दोनों परिवारों से मिले सपोर्ट को भी सराहा।
Janhvi Kapoor: हर महीने बॉयफ्रेंड से झगड़ा करके बैठ जाती थीं जान्हवी, मूड स्विंग्स के कारण कर लेती थीं ब्रेकअप
किरण ने कहा कि उनके और आमिर खान के बीच में कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि रिश्ते में हमेशा प्यार, सम्मान है, जिसमे हंसी और समान मूल्य शामिल हैं। किरण ने कहा कि तलाक के बाद भी आमिर के साथ उनका रिश्ता मजबूत और सार्थक बना हुआ है। आगे भी यह ऐसा ही बना रहेगा।
Janhvi Kapoor: 'अपने आप को इतना महत्व...,' स्टारकिड्स की ट्रोलिंग पर जान्हवी कपूर की दो टूक