अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा जान्हवी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों वे शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी डेटिंग लाइफ पर बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि कभी उनकी लाइफ में ऐसा वक्त भी रहा जब वह हर महीने अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा और ब्रेकअप कर लेती थीं।
Janhvi Kapoor: हर महीने बॉयफ्रेंड से झगड़ा करके बैठ जाती थीं जान्हवी, मूड स्विंग्स के कारण कर लेती थीं ब्रेकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर ने बताया कि हर महीने उनकी अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई होती थी और इसके बाद वह ब्रेकअप कर लेती थीं। खुद उन्हें इसकी वजह समझ नहीं आ रही थी। और यह सबकुछ मूड स्विंग्स के कारण हो रहा था। जान्हवी ने बताया कि शुरुआती वक्त में उन्हें भी पीएमएस के दौरान मूड स्विंग का सामना करना पड़ा। जान्हवी ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया है।
जान्हवी कपूर ने बताया कि पीएमएस और उसकी वजह से होने वाले मूड स्विंग्स का उनके बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते पर क्या असर पड़ता था। अभिनेत्री ने कहा, 'पीरियड्स के शुरुआती कुछ सालों में वह उस शख्स से ब्रेकअप कर लेती थीं। शुरुआती दो-तीन महीने उनके बॉयफ्रेंड को भी शॉक लगा रहता था। हालांकि, इसके बाद बॉयफ्रेंड को इसकी आदत हो गई और वह कहता, 'हां, ठीक है'।
Sumona Chakravarti: 'ये बहुत अजीब है..,' द ग्रेट इंडियन कपिल शो से निकाले जाने की खबरों का सुमोना ने बताया सच
जान्हवी कपूर ने आगे यह भी स्वीकार किया कि वह फिर से उसी व्यक्ति के पास जाकर बाकायदा माफी मांगती थीं। उन्होंने कहा, 'दो दिन बाद मैं रोते हुए उसके पास जाती और सॉरी कहती। मुझे समझ नहीं आता था कि मेरा दिमाग इस तरह क्यों काम कर रहा है। यह बहुत ही अजीब था'।
Bigg Boss OTT 3: 'सेंसर करना पड़ जाएगा...,' फैजल शेख से नोकझोंक में एल्विश यादव ने दी धमकी!
बात करें जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' की तो यह 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और इसे काफी पसंद किया गया। हाल ही में जान्हवी कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब वे ठीक हैं और अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।
Vicky Kaushal: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरे फंस गए थे विक्की कौशल, पिटते-पिटते बचे थे अभिनेता