{"_id":"66acac8f15ec5b9c69096046","slug":"know-about-bigg-boss-ott-3-contestant-and-actor-ranvir-shorey-career-film-life-and-his-networth-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranvir Shorey: जीत से महज दो कदम दूर रह गए रणवीर शौरी, 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विनर बनने का टूटा सपना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranvir Shorey: जीत से महज दो कदम दूर रह गए रणवीर शौरी, 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विनर बनने का टूटा सपना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:06 PM IST
सार
अभिनेता रणवीर शौरी हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता की रेस से बाहर हो गए हैं। रणवीर टॉप 3 में शामिल रहे लेकिन टॉप 2 का हिस्सा नहीं बन पाए।
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता रणवीर शौरी हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। 18 अगस्त 1972 को जालंधर, पंजाब में जन्मे रणवीर ने कई फिल्मों में अलग-अलग मिजाज के किरदार अदा किए हैं और कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया हैं। रणवीर शौरी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के टॉप 3 में शामिल हुए। हालांकि, वह टॉप 2 का हिस्सा नहीं बन पाए। ट्रॉफी के बेहद करीब आकर रणवीर का विनर बनने का सपना टूट गया है। आइए ऐसे में अभिनेता से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर शौरी की पहचान केवल अभिनेता के रूप में नहीं हैं, बल्कि वो वीडियो जॉकी भी रह चुके हैं। रणवीर ने टॉक शो रणवीर विनय और कौन? को होस्ट किया था। इसके अलावा वो ओए, हाउस अरेस्ट, सबा, चैट रूम, सावधान इंडिया, झलक दिखला जा 7, चलो कोई बात नहीं और द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो के भी होस्ट रह चुके हैं।
3 of 6
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 'एक छोटी सी लव स्टोरी' फिल्म से की थी, जो साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनीषा कोइराला ने भी अभिनय किया था। खोसला का घोसला, भेजा फ्राई, जिस्म, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, ट्रैफिक सिग्नल, नो स्मोकिंग, आजा नचले, मिथ्या, अग्ली और पगली, गुड लक, सिंह इज किंग, दसवेदानिया, फैशन, रात गई बात गई, फैटसो, एक था टाइगर, बॉम्बे टॉकिज, तितली, मंटो, कड़क और टाइगर 3 उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
'बिग बॉस ओटीटी 3' में अब केवल पांच प्रतिभागी बचे हैं, इनमें से एक रणवीर शौरी भी हैं। अन्य प्रतिभागियों में कृतिका मलिक, सना मकबूल, साई केतन राव और नैजी शामिल हैं। अधिकतर लोग कह रहे हैं कि रणवीर ही शो के विजेता बनेंगे। उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनके हंसी-मजाक का भी जमकर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर शौरी ने अभिनेत्री और निर्देशक कोंकणा सेन शर्मा से साल 2010 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता 10 साल तक चला और साल 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों एक लड़के के माता-पिता हैं और मिलकर उसे पाल रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आने के बाद उनके तलाक को लेकर काफी बातें हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।