अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'पुष्पा: द रुल' को लेकर फिल्मी दुनिया में हल्ला मचा हुआ है। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने इसके पोस्टर के साथ टीजर रिलीज की तारीख की घोषणा की थी। सुपरस्टार अल्लू आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनके प्रशंसकों को 'पुष्पा: द रुल' के टीजर का खास तोहफा मिलने वाला है। इस अहम मौके पर हम भी आपको अल्लू अर्जुन की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने वाले हैं। आज हम आप सभी को उनकी नेट वर्थ के बारे में बताएंगे।
Allu Arjun Net Worth: नेट वर्थ के मामले में फ्लावर नहीं फायर हैं अल्लू अर्जुन, लग्जरी जिंदगी जीते हैं पुष्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म और विज्ञापन से कमाते हैं करोड़ों रुपये
बड़े नाम वाले अल्लू के पास है इतना बड़ा घर
अल्लू अर्जुन का घर हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में है। यह घर एकदम आलीशान है। घर की सजावट आधुनिक ढंग से की गई है। उनके घर में एक बड़ा पूल भी है। घर का आकार 8,000 वर्ग फुट बताया जाता है। इसकी कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। अल्लू का घर 50, 60 या 70 नहीं, बल्कि 100 करोड़ रुपये का है। उनके नाम हैदराबाद से बाहर भी घर है। उन्होंने 2015 में मुंबई शहर में एक 2बीएचके अपार्टमेंट लिया था।
इन लग्जरी कार के मालिक हैं अल्लू
अल्लू अर्जुन के कार गैराज में एक से बढ़कर एक चमचमाती कार खड़ी है। वे कई लग्जरी कारों के मालिक हैं। ऐसी कारें जिन्हें खरीदना का सपना हर किसी का होता है, वे अल्लू के पास मौजूद है। सभी कारों की कीमत करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और ऑडी जैसी कार कंपनियों की महंगी-से-महंगी कार शामिल हैं। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स6 कूव कार है। अल्लू पोर्शे और जगुआर के भी मालिक हैं। उनके पास हमर H2, जगुआर XJ L, वोल्वो XC90 T8 एक्सीलेंस, BMW X6 M स्पोर्ट और मर्सिडीज GLE 350d भी है।
7 करोड़ की वैनिटी वैन के केबिन में करते हैं बैठक
अल्लू के पास एक वैनिटी वैन भी है। उसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके बारे में दिलचस्प बात यह है कि इसे खास अल्लू अर्जुन के लिए मॉडिफाई किया गया है। अक्सर सुपरस्टार अल्लू अपनी वैनिटी के केबिन में बैठकर अहम बैठक भी करते हैं। समय होने पर वे इसमें टीवी देखने का भी आनंद लेते हैं। उनकी यह वैन लग्जरी सुविधाएं से भरी पड़ी है।