फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' से पहले इन पांच फिल्मों से अल्लू अर्जुन ने मचाया जमकर धमाल, बॉक्स ऑफिस पर रहीं सुपरहिट

Mon, 08 Apr 2024 07:22 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 08 Apr 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 star allu arjun celebrating his birthday click here to know about his top 5 films pushapa arya vedam
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने उन्हें पूरे भारत में लोकप्रिय बना दिया। अब दर्शक उनकी आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का इंतजार कर रहे हैं। आइए आज आपको अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनकी टॉप पांच फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं। 


'मैदान' में उतरने के लिए उत्साहित अजय, साझा किया वीडियो
Pushpa 2 star allu arjun celebrating his birthday click here to know about his top 5 films pushapa arya vedam
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या आपको पता है अल्लू अर्जुन और सुकुमार 'पुष्पा: द राइज' से पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं। अल्लू अर्जुन और सुकुमार साल 2004 में तेलुगु भाषा में बनी फिल्म 'आर्य' में एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महज चार करोड़ रूपये की लागत से बनी यह फिल्म 30 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही थी। 
Pushpa 2 star allu arjun celebrating his birthday click here to know about his top 5 films pushapa arya vedam
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2010 में तेलुगू सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'वेदम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन अनुष्का शेट्टी के साथ दिखाई दिए। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म धमाल मचाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम किरदार में नजर आए थे। 

BMCM Vs Maidaan: अक्षय और टाइगर के साथ दर्शकों ने शुरू की ईद की तैयारी, एडवांस बुकिंग में ही मार लिया ‘मैदान’
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 star allu arjun celebrating his birthday click here to know about his top 5 films pushapa arya vedam
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

अल्लू अर्जुन बॉलीवुड स्टार सोनू सूद के साथ फिल्म 'जुलायी' में नजर आ चुके हैं। 'जुलायी' का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर अल्लू की इस ने फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन किया था। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी।
विज्ञापन
Pushpa 2 star allu arjun celebrating his birthday click here to know about his top 5 films pushapa arya vedam
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने अल्लू अर्जुन की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 375 करोड़ रूपये की कमाई की थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन चंदन की तस्करी में शामिल मजदूर 'पुष्पा राज' के किरदार में नजर आए थे। वहीं अब दर्शक बेसब्री से अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में भी उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। 

Nora Fatehi Reaction: नोरा ने अक्षय कुमार को दिया करारा जवाब, बोलीं- मैं बहुत लोगों का खर्चा खुद उठाती हूं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed