{"_id":"66c5b22c0d7bcd3730002f44","slug":"know-about-megastar-chiranjeevi-on-his-69th-birthday-his-career-best-movies-and-political-journey-2024-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chiranjeevi Birthday: 69 के हुए सिनेमा के 'गैंग लीडर' चिरंजीवी, हीरोगिरी के साथ-साथ नेतागिरी में भी हुए सफल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chiranjeevi Birthday: 69 के हुए सिनेमा के 'गैंग लीडर' चिरंजीवी, हीरोगिरी के साथ-साथ नेतागिरी में भी हुए सफल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:11 AM IST
सार
'कोनिडेला शिवशंकर वाराप्रसाद' पढ़कर कुछ लोग सिर खुजाने लगेंगे, लेकिन अगर इसकी जगह चिरंजीवी लिख दिया जाए तो समझ जाएंगे कि किसकी बात हो रही है। किसी बातचीत में उनका नाम आएगा तो उसके साथ-साथ 'इंद्रा द टाइगर', 'शंकर दादा', 'दिलेर' और 'गैंग लीडर' समेत कई फिल्में भी चली आएंगी। 'मेगास्टार' के नाम से मशहूर चिरंजीवी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं।
'कोनिडेला शिवशंकर वाराप्रसाद' पढ़कर कुछ लोग सिर खुजाने लगेंगे, लेकिन अगर इसकी जगह चिरंजीवी लिख दिया जाए तो समझ जाएंगे कि किसकी बात हो रही है। किसी बातचीत में उनका नाम आएगा तो उसके साथ-साथ 'इंद्रा द टाइगर', 'शंकर दादा', 'दिलेर' और 'गैंग लीडर' समेत कई फिल्में भी चली आएंगी। 'मेगास्टार' के नाम से मशहूर चिरंजीवी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं।
चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त, 1955 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में आई फिल्म 'प्रणाम खरीदू' से की थी। चिरंजीवी दक्षिण भारत के पहले ऐसे कलाकार हैं, जिनकी फिल्म 'कोडमा सिमहम' को अंग्रेजी में डब किया गया था। इसका निर्देशन के मुराली मोहन राव ने किया था और यह 1990 में रिलीज हुई थी।
साल 1983 में आई फिल्म 'कैदी' चिरंजीवी के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक है। इसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। साल 1991 में आई गैंग लीडर उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल है। इससे दो साल पहले चिरंजीवी ने 'रुद्रवीणा' फिल्म से अपना जलवा बिखेरा था। इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। 'इंद्रा' चिरंजीवी के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। उन्होंने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की तेलुगु रीमेक 'शंकर दादा एमबीबीएस' से दर्शकों का बढ़िया मनोरंजन किया था।
चिरंजीवी को साल 2006 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी पिछली फिल्में भोला शंकर और वाल्टेयर वीरैय्या थी। वो साल 2025 में 'विश्वंभरा' में दिखाई देंगे। उनसे जुड़ा एक तथ्य यह है कि वो 'पुनाधिरल्लू' फिल्म से डेब्यू करने वाले थे, लेकिन इसकी रिलीज में देरी हो गई थी और उससे पहले 'प्रणाम खरीदू' आ चुकी थी।
अभिनेता के अलावा चिरंजीवी ने राजनीति में भी नाम कमाया है। साल 2008 में उन्होंने 'प्रजा राज्यम पार्टी' बनाई थी, जिसने 2009 के आंध्र प्रदेश चुनाव में 18 सीटें जीती थी। हालांकि, साल 2011 में 'प्रजा राज्यम पार्टी' का कांग्रेस में विलय हो गया था। चिरंजीवी केंद्र सरकार में पर्यटन मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। वो 2012 से 2018 तक राज्यसभा सांसद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।