फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat 4: क्या 'पंचायत 4' के नए सांसद को जानते हैं आप? एक्टिंग के अलावा करते हैं ये काम

Wed, 25 Jun 2025 12:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Jun 2025 12:21 PM IST
सार

Sansad Ji in Panchayat 4: 'पंचायत' के चौथे सीजन में सांसद जी की जबरदस्त एंट्री होने वाली है। सीरीज में उनकी एंट्री को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सांसद जी आखिर हैं कौन?

विज्ञापन
Know about Panchayat 4 new member of parliament who is actor singer writer and assistant director
स्वानंद किरकिरे - फोटो : इंस्टाग्राम @swanandkirkire

'पंचायत' का चौथा सीजन शुरू हो चुका है। इसके हर एपिसोड में दर्शकों को खूब मजा आ रहा है। ऐसे में सीरीज में अब और हलचल मचने वाली है। क्योंकि अब 'पंचायत' के चौथे सीजन में सांसद जी की एंट्री होने वाली है। इसके बाद सीरीज में सियासी पारा चढ़ेगा। सीरीज में सांसद की भूमिका एक्टर स्वानंद किरकिरे निभा रहे हैं। इस खबर में हम आपको उन्हीं के बारे में बताने वाले हैं। 

Know about Panchayat 4 new member of parliament who is actor singer writer and assistant director
स्वानंद किरकिरे - फोटो : इंस्टाग्राम @swanandkirkire

पढ़ाई और बॉलीवुड में एंट्री
स्वानंद किरकिरे एक अभिनेता होने के साथ गीतकार, गायक और सहायक निर्देशक भी हैं। उन्हें फिल्मी दुनिया में गीतकार और गायक के तौर पर पहले ही पहचान मिल चुकी है। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है। स्वानंद किरकिरे मध्य प्रदेश के जिला इंदौर में 29 अप्रैल 1972 को जन्मे। उनके माता पिता दोनों ही सिंगर थे। बचपन से उन्हें एक्टर बनने का शौक था। यही शौक उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) दिल्ली ले आया। इनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुब्रत दत्ता जैसे कलाकारों ने पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। यहां उन्होंने एक लेखक और गायक के तौर पर अपनी शुरूआत की।

यह खबर भी पढ़ें: Vijay Fatima: तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद क्या इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे विजय? वीडियो ने बढ़ाया उत्साह

Know about Panchayat 4 new member of parliament who is actor singer writer and assistant director
स्वानंद किरकिरे - फोटो : इंस्टाग्राम @swanandkirkire

फिल्मों में मिले अच्छे रोल
स्वानंद किरकिरे को फिल्मों में पहले छोटे किरदार मिले। इसके बाद उन्हें फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में सबसे पहले बड़ा रोल मिला। इस फिल्म में उन्होंने वैदेही (आलिया भट्ट) के पिता अंबरनाथ का किरदार निभाया। इसके बाद उन्हें 'कला' और 'रात अकेली थी' जैसी फिल्मों में अच्छे रोल मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Panchayat 4 new member of parliament who is actor singer writer and assistant director
स्वानंद किरकिरे - फोटो : इंस्टाग्राम @swanandkirkire

गाने लिखने के लिए मिले अवॉर्ड
स्वानंद किरकिरे ने बॉलीवड के लिए 'बावरा मन', 'पियू बोले' और 'बहती हवा का सा था वो' जैसी बेहतरीन गाने लिखे। उन्हें 'बंदे में था दम, वंदे मातृम' और 'बहती हवा का सा था वो' गाने लिखने के लिए नेशनल फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

विज्ञापन
Know about Panchayat 4 new member of parliament who is actor singer writer and assistant director
स्वानंद किरकिरे - फोटो : इंस्टाग्राम @swanandkirkire

फिल्मों में गाए बेहतरीन गाने 
स्वानंद किरकिरे ने कई फिल्मों में बेहतरीन गाने गाए हैं। इन गानों में 'तू किसी रेल सी', 'कौन मदारी यहां कौन जमूरा', 'ओ री चिरैया' और 'खोया खोया चांद' जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed