फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Fatima: तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद क्या इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे विजय? वीडियो ने बढ़ाया उत्साह

Wed, 25 Jun 2025 11:14 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Jun 2025 11:14 AM IST
सार

Vijay Varma Dating Fatima Sana Shaikh: सोशल मीडिया पर विजय वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके आधार पर फैंस कयास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
 

विज्ञापन
Vijay Varma Dating Fatima Sana Shaikh After Breakup With Tamannaah Bhatia
विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक्टर विजय वर्मा का तमन्ना भाटिया से कथित तौर पर ब्रेकअप हुआ। ऐसा लगता है कि अब विजय वर्मा को दोबारा प्यार मिल गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि विजय वर्मा दोबारा रिश्ते में हैं।

Vijay Varma Dating Fatima Sana Shaikh After Breakup With Tamannaah Bhatia
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

वायरल वीडियो में क्या है?
खबरें हैं कि विजय वर्मा 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं। हाल ही में पैपराजी ने एक कैफे के बाहर एक वीडियो शूट की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हंस रहे हैं और एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। इसके बाद दोनों पैपराजी को पोज दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)


Vijay Varma Dating Fatima Sana Shaikh After Breakup With Tamannaah Bhatia
विजय वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विजय और फातिमा के फैंस हैं उत्साहित
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स हैरान हैं और कयास लगा रहे हैं कि दोनों रोमांटिक रिश्ते में हैं। हालांकि अब तक न तो विजय वर्मा ने और न ही फातिमा सना शेख ने अपने रिश्ते के बारे में कोई बात कही है। बहरहाल दोनों के फैंस उनके वायरल वीडियो को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Govinda: जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे गोविंदा, वीडियो शेयर कर फैंस का बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Varma Dating Fatima Sana Shaikh After Breakup With Tamannaah Bhatia
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

तमन्ना और विजय का इसी साल हुआ ब्रेकअप
आपको बता दें कि विजय वर्मा पहले तमन्ना भाटिया के साथ रिश्ते में थे। दोनों ने साल 2023 में सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में एक साथ काम किया था। काई महीनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद तमन्ना भाटिया ने फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में विजय के साथ रिश्ते में होने की बात कबूली थी। हालांकि इस साल मार्च में कथित तौर पर दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन
Vijay Varma Dating Fatima Sana Shaikh After Breakup With Tamannaah Bhatia
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया-फातिमा - फोटो : इंस्टाग्राम

एक साथ काम कर रहे हैं तमन्ना और विजय
यह गौरतलब है कि विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अपकमिंग फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी कर रहे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed