{"_id":"68dece9f3637c7383b08e9bf","slug":"know-about-rukmini-vasanth-who-comes-in-limelight-from-kantara-chapter-1-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rukmini Vasanth: कौन हैं रुक्मिणी वसंत, फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से चर्चा में आई 28 साल की ये एक्ट्रेस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rukmini Vasanth: कौन हैं रुक्मिणी वसंत, फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से चर्चा में आई 28 साल की ये एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:42 AM IST
सार
Who Is Rukmini Vasanth?: फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस चर्चा में हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रुक्मिणी वसंत
- फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने शानदार अभिनय किया और दर्शकों को इसकी कहानी भी पसंद आ रही है। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत चर्चा में हैं। फिल्म में वह कमाल की लगी हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
2 of 5
रुक्मिणी वसंत
- फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
डांसर हैं रुक्मिणी वसंत
'कांतारा चैप्टर 1' की अदाकारा रुक्मिणी वसंत एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ एक डांसर भी हैं। उन्हें भरतनाट्यम आता है। 10 दिसंबर 1996 को जन्मीं रुक्मिणी वसंत ने लंदन में के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से डिग्री हासिल की है। उनके पिता आर्मी अफसर थे जो देश के लिए शहीद हो गए।
3 of 5
रुक्मिणी वसंत
- फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
कई भाषाओं में किया काम
रुक्मिणी वसंत ने साल 2019 में कन्नड़ भाषा की फिल्म 'बीरबल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'बघीरा' और 'मद्रासी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं। उन्होंने कन्नड़, हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है। जल्द ही वह अंग्रेजी-कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक' में अभिनय करने वाली हैं। वह जल्द ही तेलुगु फिल्म 'ड्रैगन' का भी हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुक्मिणी वसंत
- फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
अभिनय के लिए मिला अवॉर्ड
रुक्मिणी वसंत साल 2023 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सप्त सागरदाते एलो' में काम किया। इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड दिया गया।
रुक्मिणी ने हिंदी फिल्म 'अपस्टार्ट्स' में अभिनय किया है। जहां उन्हें साउथ में अच्छी पहचान मिली है, वहीं वह हिंदी में अभी उभरते हुए सितारे के रूप में जानी जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रुक्मिणी वसंत
- फोटो : इंस्टाग्राम @rukmini_vasanth
'कांतारा चैप्टर 1' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि रुक्मिणी वसंत की अदाकारी वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने आज पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में अभिनय करने के अलावा इसे लिखा है और इसका निर्देशन किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, रुक्मणि वसंत के अलावा गुलशन देवैया और जयराम जैसे सितारे भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।