{"_id":"681b1ece0c4ad7188c09f738","slug":"know-about-the-movies-made-on-indian-army-operations-uri-surgical-strike-lakshya-fighter-2025-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Films on Ind Vs Pak: ‘उरी’ से लेकर ‘फाइटर’ तक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले हुए इन ऑपरेशंस पर बन चुकी हैं फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Films on Ind Vs Pak: ‘उरी’ से लेकर ‘फाइटर’ तक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले हुए इन ऑपरेशंस पर बन चुकी हैं फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 07 May 2025 02:25 PM IST
सार
Films On Indian Army Operations: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक की गई। जानिए अब तक सेना द्वारा किए गए किन ऑपरेशंस पर फिल्में बन चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 4
उरी और फाइटर फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। देर रात सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें नेस्तनाबूत कर दिया। इस कार्रवाई को सेना ने नाम दिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’।
सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आने के बाद से ही यह चर्चा बनी हुई है कि जल्द ही बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाई जाएगी। इसे लेकर यूजर्स ने कई तरह के ट्वीट किए हैं। किसी ने मांग की है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार को लीड रोल में रखा जाए, तो वहीं किसी का कहना है कि विक्की कौशल इस फिल्म के लिए बेस्ट चॉइस हैं।
Dear Bollywood, whosoever will turn Operation Sindoor into a movie; it’s my humble request to cast Vicky Kaushal as the lead! Pretty please 🐣
इस खबर में जानिए कि अब तक भारतीय सेना द्वारा किए गए किन ऑपरेशंस पर फिल्में बन चुकी हैं।
2 of 4
एलओसी कारगिल
- फोटो : यूट्यूब
ऑपरेशन विजय (कारगिल युद्ध, 1999)
साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी थी। इस घटना को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया था। इस घटना पर आधारित हिंदी सिनेमा में कई फिल्में बनी हैं। साल 2003 में जेपी दत्ता के निर्देशन में 'एलओसी' फिल्म बनाई गई, जिसकी कहानी कारगिल युद्ध की घटना पर आधारित है। इसके अलावा फरहान अख्तर के निर्देशन में साल 2004 में 'लक्ष्य' फिल्म बनी, जो भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारिगल युद्ध की घटना को दिखाती है। वहीं, 2021 में विष्णुवर्धन के निर्देशन में 'शेरशाह' फिल्म बनीं, जो इसी कारिगल युद्ध पर फिल्माई गई थी, जिसमें भारतीय सेना की शौर्यता दिखाई गई है।
3 of 4
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
सर्जिकल स्ट्राइक (2016)
18 सितंबर की वो तारीख थी, जब पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के मुख्यालय पर आतंकी हमला किया था। इसमें 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के घर में घुसकर स्ट्राइक की और 40 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इस घटना पर साल 2019 में आदित्य धर के निर्देशन में एक फिल्म बनीं 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक', जिसमें भारतीय सेना ने आतंकियों पर कैसे हमला किया इसे दिखाया गया था। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फाइटर पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बालाकोट एयरस्ट्राइक (2019)
साल 2019 में पाकिस्तान के आतंकवादियों ने कायराना हरकत करते हुए भारतीय सेना की बस पर पुलवामा में हमला कर दिया था, जिसमें 40 सैनिक शहीद हो गए थे। इसके जवाब में भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक करके पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। भारत के इस सैन्य कार्रवाई पर एक फिल्म बनी 'फाइटर', जिसे सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनाया गया था। इस फिल्म की कहानी बालाकोट एयरस्ट्राइक पर आधारित थी। इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।