फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaran Box Office Collection Day 21: जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है 'अमरण', 21वें दिन बटोर लिए इतने

Wed, 20 Nov 2024 08:05 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 20 Nov 2024 08:05 PM IST
सार

Amaran Box Office Collection: शिवकार्तिकेय और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के काफी करीब पहुंच चुकी है। अब इस फिल्म के 21वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुका है। जानिए, क्या है फिल्म का आज का कलेक्शन। 
 

विज्ञापन
Know Sivakarthikeyan starrer Amaran Box Office Collection Day 21 Amaran is about to join the 200 crore club
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम

'अमरण' की रिलीज को अब 21 दिन हो चुके हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव के साथ फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया। अब फिल्म ने तेज कदमों के साथ 200 करोड़ की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। फिल्म जल्द ही ये आंकड़ा पार कर सकती है। आइए, जानते हैं फिल्म की 20वें दिन की कमाई के बारे में।

Know Sivakarthikeyan starrer Amaran Box Office Collection Day 21 Amaran is about to join the 200 crore club
अमरन - फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan

पहले हफ्ते अच्छा रहा प्रदर्शन
'अमरण' ने पहले ही दिन 21.4 करोड़ कमा लिए थे।  दूसरे दिन गिरावट के साथ फिल्म ने 19.15 करोड़ बटोरे। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी पहले रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को गिरावट के साथ फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये का रहा।

Know Sivakarthikeyan starrer Amaran Box Office Collection Day 21 Amaran is about to join the 200 crore club
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan

दूसरे हफ्ते कमाई में देखने को मिला उतार-चढ़ाव
‘अमरण’ ने बॉक्स ऑफिस पर नौवें दिन 7.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी तरह फिल्म ने दसवें दिन 14.5 करोड़ रुपये, ग्यारहवें दिन 17 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5.7 करोड़ रुपये, 13वें दिन 5 करोड़ रुपये, 14वें दिन 4.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दौरान फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिले। 15वें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसकी बदौलत फिल्म ने दूसरे सप्ताह में कुल 57.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
Samantha Ruth: सामंथा रुथ के लिए गाइड का काम करती है ये कविता, अर्जुन कपूर बोले- मेरे लिए भी मददगार साबित हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Sivakarthikeyan starrer Amaran Box Office Collection Day 21 Amaran is about to join the 200 crore club
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब

दर्शकों को भाई शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की जोड़ी
16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.31 करोड़ रुपये कमाए। इससे फिल्म की कुल कमाई 174.41 करोड़ रुपये पहुंच गई। अपने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को एक बार फिर से फिल्म ने  उछाल दिखाई। इसने इस दिन 4.78 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। 18वें दिन 7.75 करोड़ का बिजनेस फिल्म ने किया। वहीं, 19वें दिन फिल्म ने 2.7 करोड़ बटोरे। फिल्म 'अमरण' ने रिलीज के 20वें दिन लगभग 2.10 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में शिवकार्तियन और साई पल्लवी की जोड़ी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई। 
Election Voting Movies: फिल्म नायक से लेकर न्यूटन तक बताती हैं वोट की असल कीमत, दर्शकों को करती हैं प्रेरित

विज्ञापन
Know Sivakarthikeyan starrer Amaran Box Office Collection Day 21 Amaran is about to join the 200 crore club
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब

21वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 
अब इस फिल्म के 21 दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुका है। फिल्म ने आज, बुधवार को अब तक 1 करोड़ 32 लाख की कमाई कर डाली है। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन 195.77 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म अब तेज कदमों के साथ 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। इस सप्ताह के अंत तक फिल्म इस आंकड़े को छू भी सकती है। 
Diljit Dosanjh: अब मुंबई में दिल जीतते दिखेंगे दिलजीत, इस दिन यहां कॉन्सर्ट करने वाले हैं पंजाबी गायक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed