फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan: 'कॉफी विद करण' में आजतक नहीं बुलाई गईं ये नामचीन बॉलीवुड हस्तियां, जानें वजह

Mon, 06 May 2024 01:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 06 May 2024 01:46 PM IST
सार

भारत का सबसे पसंदीदा और सुर्खयों में रहने वाला टॉक शो 'कॉफी विद करण' में बॉलीवुड और टॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करती हैं और साथ ही करण के साथ बातों ही बातों में अपने दिल की कई अनकहीं बातें इस शो पर कह जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी नामचीन बॉलीवुड हस्तियां हैं जिन्हें आजतक इस शो पर बुलाया ही नहीं गया है।

विज्ञापन
Koffee With Karan never invited Famous Bollywood Celebrities on his Talk Show
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
भारत का सबसे पसंदीदा और सुर्खयों में रहने वाला टॉक शो 'कॉफी विद करण' में बॉलीवुड और टॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करती हैं और साथ ही करण के साथ बातों ही बातों में अपने दिल की कई अनकहीं बातें इस शो पर कह जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी नामचीन बॉलीवुड हस्तियां हैं जिन्हें आजतक इस शो पर बुलाया ही नहीं गया है।
Koffee With Karan never invited Famous Bollywood Celebrities on his Talk Show
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक करण जौहर का सबसे चर्चित टॉक 'कॉफी विद करण' हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। करण जौहर भारत के सबसे बड़े सेलिब्रिटी टॉक शो में से एक 'कॉफी विद करण' की मेजबानी करते हैं। करण का हर शो पहले से भी ज्यदा दिलचस्प और कई सारी नई जानकारी के साथ भरा हुआ होता है। इस शो के पहले सीजन में करण के सबसे करीबी दोस्तों में से एक शाहरुख खान और काजोल ने टॉक शो की मेजबानी की थी। इस शो का पहला एपिसोड 19 नवंबर 2004 को प्रसारित हुआ था। 25 एपिसोड में फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने अभिनेताओं ने हिस्सा लिया, कॉफी विद करण का पहला सीजन 27 मई 2005 को पूरा हुआ था। 2023 से करण ने टॉक शो 'कॉफी विद करण' की मेजबानी की कमान संभाली। करण ने 19 सालों में अभीतक 150 एपिसोड की मेजबानी की है। भारत के सबसे पसंदीदा टॉक शो में बॉलीवुड, टॉलीवुड, टेलिविजन और क्रिकेट से जुड़ी तमाम नामचीन हस्तियों ने शिरकत की है। इस शो पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, निर्देशक महेश भट्ट, ऋिषी कपूर, नीतू सिंह और जावेद अख्तर के अलावा भी कई हस्तियों ने शिरकत की है। यहां तक कि हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेयर इस शो के सीजन 2 के 19वें एपिसोड का हिस्सा बन चुके हैं। 
Koffee With Karan never invited Famous Bollywood Celebrities on his Talk Show
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा
कई सालों में करण के शो पर तमाम नामचीन हस्तियों ने शिरकत की है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी भी हस्तियां हैं जिन्हें अभीतक इस शो के लिए बुलावा ही नहीं भेजा गया। करण के शो की तरफ से कभी भी गोविंद को बुलावा नहीं भेजा गया है। यह समझ पाना बेहद मुश्किल है कि गोविंदा जैसे सुपरस्टार को आखिर करण ने अभीतक अपने शो पर क्यों इंवाइट नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण ने गोविंदा को इसलिए अभीतक अपने शो पर नहीं बुलाया क्योंकि गोविंदा उनके दोस्तों की लिस्ट में शुमार नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan never invited Famous Bollywood Celebrities on his Talk Show
श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीदेवी
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को भी करण ने अपने शो पर इंवाइट नहीं किया था। श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्हें सभी पसंद करते थे। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवा का निधन को गया था। करण खुद श्रीदेवी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं लेकिन वह अब कभी भी उनको अपने शो पर नहीं बुला पाएंगे।
विज्ञापन
Koffee With Karan never invited Famous Bollywood Celebrities on his Talk Show
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने आम लोगों के मन ये यह विश्वास जगाया कि अगर ठान लो तो मंजिल दूर नहीं। नवाजुद्दीन ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपने दमदार अभिनय से नवाजुद्दीन ने सभी को अपनी अदाकारी का कायल बना लिया। नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ भी अभिनय किया है। ये तीनों खान ही करण के दिल के बेहद करीब भी है, लेकिन तब भी करण ने नवाजुद्दीन को अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' में नहीं बुलाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed