😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kriti Kharbanda Reveals Pulkit Samrat Always Carries Sanitary Pads Tampons In Bag Helped Her During Periods
{"_id":"65fe6141afe88bcefb0ca283","slug":"kriti-kharbanda-reveals-pulkit-samrat-always-carries-sanitary-pads-tampons-in-bag-helped-her-during-periods-2024-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti-Pulkit: पुलकित सम्राट पत्नी के लिए हमेशा साथ रखते हैं सैनिटरी पैड, कृति ने किया पति की खूबियों का बखान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kriti-Pulkit: पुलकित सम्राट पत्नी के लिए हमेशा साथ रखते हैं सैनिटरी पैड, कृति ने किया पति की खूबियों का बखान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा पिछले सप्ताह शादी के बंधन में बंधे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कृति और पुलकित की शादी से जुड़े फोटो को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, कृति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो कृति खरबंदा ने बताया था कि पुलकित सम्राट अपने बैग में हमेशा सेनेटरी पैड और टैम्पॉन्स लेकर चलते हैं।
Trending Videos
2 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि वह यह बात इसलिए नहीं बता रही हैं क्योंकि यह आम सी बात है बल्कि जब वे दोस्त थे तब उन्होंने इस बात पर गौर किया था। जब वह पीरियड्स पर होती है तो वह उनकी मदद करते हैं। यही नहीं वह अपने दोस्तों, चचेरे भाई-बहनों और बहनों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृति से जब पूछा गया कि पुलकित उनकी कैसे मदद करते हैं तो इस पर अभिनेत्री ने कहा, पुलकित अपने बैग में हमेशा ही सेनिटरी पैड और टैम्पॉन्स लेकर चलते हैं। आपको यह दो चीजें उनके बैग में हमेशा मिलेंगी। कृति के मुताबिक, उन्हें इस तरह के लोगों के इर्द-गिर्द रहना अच्छा लगता है। हालांकि अभिनेत्री का मानना है कि हर आदमी को यह करना चाहिए और अपने पार्टनर को कंफर्टेबल महसूस कराना चाहिए।
4 of 5
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृति ने बताया था कि जब उन्हें पीरियड्स होते थे तो पुलकित सम्राट उनका बहुत ख्याल रखते थे। अभिनेत्री इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर पुलकित सम्राट की तारीफ होने लगी थी। एक यूजर ने लिखा, 'पुलकित काफी मैच्योर हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हर किसी को यह करने की जरूरत है। यह अपने पार्टनर का ख्याल रखने का सबसे अच्छा तरीका है।' एक और यूजर ने लिखा, 'पुलकित सच में एक अच्छे पार्टनर है।'
विज्ञापन
5 of 5
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कृति खरबंदा से पहले पुलकित सम्राट ने श्वेता रोहिरा से शादी की थी। उनकी शादी 2014 में हुई थी, पर कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X